Aaj Ka Rashifal: मूसल और विषंकुभ योग किन राशियों के लिए अशुभ? पढ़ें 8 जून 2026 का राशिफल

Published : Jun 08, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 जून 2026 को कौन-सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा? इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 8 जून को किसे नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं और किसे धन हानि हो सकती है?

PREV
113
8 जून 2026 का राशिफल

8 June 2026 Ka Rashifal: 8 जून 2026 सोमवार को ज्येष्ठ के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में भगवान कालभैरव की पूजा की जाती है। इस दिन अमृत, मूसल, विषकुंभ और प्रीति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
सूर्य गोचर 2026: 15 जून से बढ़ेगी 4 राशियों की चुनौतियां-मिल सकती है बुरी खबर

213
मेष राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और आपकी बातों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। परिवार की महिलाओं के साथ खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 8-14 June 2026: लक्ष्मी-नारायण योग 4 राशियों के लिए शुभ, साप्ताहिक राशिफल से जानें कैसा बीतेगा ये सप्ताह?

313
वृषभ राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आप कुछ बड़े और प्रभावशाली फैसले ले सकते हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और सभी सदस्य आपका सम्मान करेंगे। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

413
मिथुन राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है। कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होगी। ध्यान भटकने के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रगति से असहज महसूस कर सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

कुछ योजनाएं उम्मीद के मुताबिक पूरी नहीं होंगी। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें और गलत संगति से दूरी बनाए रखें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

613
सिंह राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार और निवेश से लाभ के संकेत हैं। विरोधियों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा। छोटे उद्योगों और व्यवसायों में सफलता मिलने की संभावना है।

713
कन्या राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

व्यापार में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी राय और अनुभव से दूसरों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।

813
तुला राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। पसंदीदा कार्यों के लिए समय निकालें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

913
वृश्चिक राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

काम का दबाव अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी नई चीजें सीखने में रुचि दिखाएंगे। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अत्यधिक मेहनत के कारण थकान होगी।

1013
धनु राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान या पद लाभ मिल सकता है। शुभ कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। व्यापार में बड़े बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

1113
मकर राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आप समझदारी से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है। प्रतिष्ठित लोगों को आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। किसी को बड़ा वादा करने से बचें और नकारात्मक सोच को हावी न होने दें।

1213
कुंभ राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नई तकनीकों और आधुनिक तरीकों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। दिन ठीक-ठाक रहेगा।

1313
मीन राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

मौसम के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है। नए निवेश में धन लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करें। समय की बर्बादी से बचें। अपने हितों को लेकर आप अधिक सजग रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories