MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 8-14 June 2026: लक्ष्मी-नारायण योग 4 राशियों के लिए शुभ, साप्ताहिक राशिफल से जानें कैसा बीतेगा ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 8-14 June 2026: लक्ष्मी-नारायण योग 4 राशियों के लिए शुभ, साप्ताहिक राशिफल से जानें कैसा बीतेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 8 To 14 June 2026: जून 2026 का दूसरा सप्ताह किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ? इस सप्ताह में कौन-कौन से ग्रह कब राशि परिवर्तन करेंगे? इस सप्ताह किन राशियों को धन लाभ के बन रहे हैं?

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jun 07 2026, 09:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Image Credit : chatgpt

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 1 To 7 June 2026: जून 2026 का दूसरा सप्ताह 8 से 14 तारीख तक रहेगा। इस दौरान सौर मंडल का सबसे चमकदार ग्रह शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यहां पहले से गुरु स्थित है। गुरु और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। शुक्र के अलावा सिर्फ चंद्रमा ही इस सप्ताह में राशि बदलेगा। राशिफल से जानिए आपका आने वाला सप्ताह किसके लिए कैसा रहेगा…


ये भी पढ़ें-
सूर्य गोचर 2026: 15 जून से बढ़ेगी 4 राशियों की चुनौतियां-मिल सकती है बुरी खबर

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। वर्क प्लेस पर अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी और नया काम सीखने को मिलेगा। बिजनेस में लाभ और बड़े अनुबंध मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं और कारोबार पर महंगाई का असर दिखेगा। अहंकार और दूसरों के मामलें में दखल देने से बचें।


ये भी पढ़ें-
लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन

313
वृष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बुधवार तक का समय विशेष रूप से शुभ है। प्रेम संबंधों में विवाह को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। सर्दी-खांसी और थकान की समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और बिना मांगी सलाह देने से बचें। अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को भाई-बहनों के साथ विवाद की आशंका है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

वर्क प्लेस पर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन नए अवसर भी मिलेंगे। रियल एस्टेट और यात्रा से लाभ होने के योग हैं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, त्वचा और खानपान से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम लाभकारी रहेंगे। प्रेमी की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है। डायबिटीज के रोगी खानपान का ध्यान रखें। मंगलवार और बुधवार को कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। संतान पर नजर रखें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत बेहद अच्छी रहेगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे तथा कार्यक्षेत्र में दबाव कम होगा। मंगलवार और बुधवार विशेष रूप से शुभ हैं। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में अपेक्षाएं बढ़ने से तनाव हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा। पॉजिटिव सोच और संतुलित जीवनशैली का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन वर्कलोड बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह में पैसों से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में साझेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे और शुभ समाचार मिल सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। तनाव, जिद और जल्दबाजी से बचें। अजनबियों पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत सफलता के संकेत लेकर आएगी। इंटरव्यू और करियर से जुड़े प्रयासों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार और नौकरी में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रशासनिक और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों से मतभेद, घरेलू खर्च और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा तथा लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। सप्ताह का मध्य भाग विशेष रूप से शुभ रहेगा। खर्च और कार्यभार को लेकर संतुलन बनाए रखें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। व्यावहारिक सोच अपनाएं।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपके लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मंगलवार और बुधवार को अनावश्यक दिखावे से बचें। शनिवार को आराम और ध्यान के लिए समय निकालें।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसर मिलने की संभावना है। मंगलवार के बाद का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। निवेश के मामलों में सतर्क रहें। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: सावन का अंतिम सोमवार 3 राशियों के लिए शुभ, पैसा-नौकरी सभी तरह का सुख मिलेगा
Recommended image2
Kal Ka Rashifal 24 August 2026: मृत्यु योग से सावधान! 4 राशियों के लिए खतरे का संकेत, न करें रिस्की काम
Recommended image3
Weekly Horoscope 24-30 August 2026: ग्रहण और बुधादित्य योग में बीतेगा सप्ताह, जानें किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: सर्वार्थसिद्धि योग से मिलेगी सफलता, 3 राशियों को मनचाही नौकरी-धन लाभ के योग
Recommended image5
चंद्र ग्रहण 2026: 4 राशियों के लिए शुभ, पैसा-करियर, नौकरी, हर काम में दिलाएगा सक्सेस!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved