MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन

लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन

Shukra Gochar June 2026: लक्ष्मी-नारायण योग कब बन रहा है? गुरु और शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी-नारायण योग क्या होता है? लक्ष्मी-नारायण योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा? 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jun 05 2026, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कब बनेगा गुरु शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग?
Image Credit : Asianet News

कब बनेगा गुरु-शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग?

Lakshmi Narayan Yog 2026: पंचांग के अनुसार 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में गुरु ग्रह पहले से स्थित है। गुरु और शुक्र के साथ होने से लक्ष्मी-नारायण नाम का एक योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है। इस शुभ योग का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। इन्हें धन लाभ के साथ दूसरे फायदे भी होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
शुक्र करेगा राशि परिवर्तन, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगा बड़ा धन लाभ

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत
Image Credit : Getty

वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत

लक्ष्मी-नारायण योग बनने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेगी जिसका फायदा इन्हें भविष्य में मिलेगा। बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी।

ये भी पढे़ें-
18 जून को बन रहा गुरु पुष्य योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

35
कर्क वालों को होगा धन लाभ
Image Credit : Getty

कर्क वालों को होगा धन लाभ

इसी राशि में लक्ष्मी-नारायण शुभ योग बनेगा। इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के विवाह के योग्य रिश्ता आ सकता है। करियर में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।

45
कन्या वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Image Credit : Getty

कन्या वालों को होगी एक्सट्रा इनकम

इस राशि के लोगों के लिए इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किए गए प्रयासों का पॉजिटिव परिणाम मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

55
मीन वालों को मिलेंगी खुशियां
Image Credit : Getty

मीन वालों को मिलेंगी खुशियां

इस राशि के लोगों के लिए लक्ष्मी-नारायण योग कई खुशियां लेकर आया है। इनके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इनकी क्रिएटिविटी में और निखार आ सकता है। प्रॉपर्टी के माध्यम से धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। सोचे हुए काम समय पर होने से राहत की सांस लेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मोबाइल की रिंगटोन भी चमका सकती है किस्मत, भूलकर न करें ये 1 गलती
Recommended image2
इन डेट्स पर जन्मे लोग होते हैं सफल लीडर, राजनीति में कमाते हैं बड़ा नाम
Recommended image3
Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: दिन भर रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image4
18 जून को बन रहा गुरु पुष्य योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved