शुक्र करेगा राशि परिवर्तन, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगा बड़ा धन लाभ
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह जून 2026 में कब राशि परिवर्तन करेगा और किस राशि में प्रवेश करेगा? शुक्र के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा किन 4 राशियों को होगा? शुक्र के राशि परिवर्तन का वृष, कर्क, कन्या और मीन राशि पर कैसा असर होगा?

शु्क्र किस राशि में करेगा प्रवेश?
Venus Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और जीवन की सभी सुख-सुविधाएं शुक्र के शुभ प्रभाव से ही हमें मिलती हैं। 8 जून 2026 को शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए किन 4 राशियों के लिए शुक्र का गोचर विशेष शुभ फल देने वाला रहेगा…
ये भी पढ़ें-
गुरु का कर्क राशि में प्रवेश वृषभ-मिथुन के लिए शुभ, 2 राशियां रहें सावधान

वृषभ को होगा धन लाभ
इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्रदेव ही हैं। इसलिए इस राशि के लिए शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इन्हें अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर कोई पैसा लंबे समय से अटका है तो वह भी मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें-
राशि अनुसार कौन-सा टैटू आपके लिए शुभ? ये हैं मेष से मीन तक खास डिजाइन
कर्क वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। ये गोचर प्रेम संबंधों के मामलों में भी लाभकारी हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर में भी नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना भी बन सकती है।
कन्या वालों की होगी प्रशंसा
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर इनकम से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। वर्क प्लेस में आपके प्रयासों की सराहना होगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। समय सकारात्मक रहेगा। संतान सुख मिल सकता है।
मीन वालों को मिलेंगी खुशियां
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक माना जा रहा है। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कला, मीडिया, फैशन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।