Guru Gochar Rashifal 2026: गुरु ग्रह किस राशि से निकलकर किस राशि में प्रवेश करेगा? गुरु का राशि परिवर्तन कन राशियों के लिए शुभ रहेगा? गुरु का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है?

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से गुरु का यह राशि परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि कर्क गुरु की उच्च राशि है। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार गुरु के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आगे पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…

ये भी पढ़ें-
इन डेट्स पर जन्मे लोगों को आसानी से नहीं मिलता पैसा, किस्मत भी देती है धोखा!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोग नया मकान खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं। पुराने विवाद सुलझने की संभावना रहेगी। कार्यस्थल पर प्रबंधन से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें-
June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल

वृषभ राशि

करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आर्थिक परेशानियां कम होंगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। आय और संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।

कर्क राशि

उच्च शिक्षा से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

सिंह राशि

वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। विदेश में काम करने वालों को अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। संपत्ति और नए घर में निवेश के अवसर बनेंगे।

कन्या राशि

व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बड़े भाई-बहनों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। संतान सुख की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।

तुला राशि

करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं। पिता के साथ मतभेद उभरने की आशंका है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी बदलने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

व्यापारिक चुनौतियों में कमी आएगी। प्रेम और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिकारियों के साथ संबंधों में संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। दूसरों की बातों में न आएं।

धनु राशि

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। पारिवारिक विवादों का समाधान मिलने के संकेत हैं। रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ सकते हैं। ये समय इनके लिए अनुकूल है।

मकर राशि

उधार और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। व्यापार में अपेक्षित लाभ मिलने में समय लग सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशि

सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में कुछ लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। संपत्ति मामलों में भाग्य का सहयोग सीमित रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा।

मीन राशि

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।