MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल

June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल

Monthly Horoscope June 2026: साल का छटा महीना जून किस राशि के लिए कैसा रहेगा? इस महीने में किस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है और किसे धन हानि? जून 2026 में किसे नौकरी मिलने की संभावना बन रही है? 

7 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jun 01 2026, 10:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
जून 2026 का मासिक राशिफल
Image Credit : chatgpt

जून 2026 का मासिक राशिफल

Monthly Rashifal 1-30 June 2026: जून 2026 में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिनमें सूर्य, शुक्र, गुरु आदि शामिल हैं। महीने की शुरूआत में ही यानी 2 तारीख को गुरु राशि परिवर्तन करेगा। इसके बाद सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस महीने मंगल, शुक्र और बुध भी राशि बदलेंगे। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशि के लोगों पर असर डालेगी। जून 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 1-7 June 2026: जून के पहले सप्ताह में किसे मिलेगा पैसा, प्रेम और प्रमोशन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

मेष राशिफल जून 2026

इस माह आपको फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। निवेश संबंधी फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। किसी भी विवाद से दूर रहें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और दांपत्य जीवन में घूमने-फिरने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। बुजुर्गों को जोड़ों या घुटनों की परेशानी हो सकती है। पेट और लीवर से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब

313
वृषभ राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल जून 2026

संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में शादी, सगाई या कोई अन्य मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। व्यापार के विस्तार के लिए नए विचार सामने आ सकते हैं। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। किसी पुराने सौदे से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य और करियर को लेकर उत्साहित रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी।

413
मिथुन राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल जून 2026

आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रह सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। मित्रों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। निवेश करते समय पूरी सावधानी बरतें। माह के अंतिम दिनों में सिरदर्द या बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

513
कर्क राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल जून 2026

वाहन और मशीनों के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। महीने के मध्य में धन आगमन के योग बने रहेंगे। पुराने झगड़े और मतभेद सुलझने की संभावना है, लेकिन संयम बनाए रखना होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संतान पक्ष से चिंता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। आकर्षण और भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय न लें। नौकरी में पद या जिम्मेदारी को लेकर चुनौतियां आ सकती हैं। रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

613
सिंह राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल जून 2026

पारिवारिक विवादों का समाधान निकल सकता है। अचानक धन लाभ या कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यात्राएं सुखद और लाभदायक रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करना फायदेमंद रहेगा। आय में सुधार होगा और कार्य समय पर पूरे होंगे। बच्चों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना लाभ पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप मजबूत महसूस करेंगे। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

713
कन्या राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल जून 2026

इस माह कोई सुखद समाचार आपका इंतजार कर रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में समझौता करना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा और साथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। पैरों में दर्द या चोट की समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा और व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है।

813
तुला राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

तुला राशिफल जून 2026

कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक दबाव पूरे महीने महसूस हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। महीने के मध्य में छोटी दुर्घटना से सावधान रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा और एलर्जी या संक्रमण परेशान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तकरार की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़ा कोई मामला चिंता का कारण बन सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें।

913
वृश्चिक राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल जून 2026

आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। परिवार के भीतर चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात यादगार रहेगी। संपत्ति विवाद का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। व्यापार में नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होने से राहत मिलेगी।

1013
धनु राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

धनु राशिफल जून 2026

यह महीना कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। मन में अनजानी चिंता बनी रह सकती है। आर्थिक तंगी के कारण कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। ऐसे लोगों से उधार लेने से बचें जिनसे संबंध अच्छे न हों। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की कोई बात मन को दुखी कर सकती है। विपरीत लिंग के प्रति बढ़ता आकर्षण परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।

1113
मकर राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

मकर राशिफल जून 2026

पड़ोसियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। माता-पिता का आर्थिक सहयोग आपके काम आसान बना सकता है। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा। वाहन या मशीनरी खरीदने का विचार बन सकता है। कानूनी मामलों में अटकी हुई बाधाएं दूर होंगी। आय अच्छी रहेगी और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। व्यापार के लिए समय लाभदायक रहेगा। नियमित व्यायाम स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा।

1213
कुंभ राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल जून 2026

परिवार के साथ यात्रा या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी शुभ या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। जीवनसाथी आपको कोई सुखद सरप्राइज दे सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार में लाभ और पुराने सौदों से फायदा होने के योग हैं। माह के अंतिम सप्ताह में मेहमान आ सकते हैं।

1313
मीन राशिफल जून 2026
Image Credit : Getty

मीन राशिफल जून 2026

व्यापार में प्रगति और आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है। अपने महत्वपूर्ण प्लान्स को गोपनीय रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बचत और संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सम्मान और अपनापन बढ़ेगा। रिश्तों में समझ और विश्वास मजबूत होगा। नौकरीपेशा महिलाओं को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। 


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशि वालों को मिलेगी परफेक्ट जॉब
Recommended image2
कल का राशिफल 1 जून 2026: कैसा बीतेगा महीने का पहला दिन, किसे मिलेगी सफलता-किसे धन हानि?
Recommended image3
Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब
Recommended image4
Weekly Horoscope 1-7 June 2026: जून के पहले सप्ताह में किसे मिलेगा पैसा, प्रेम और प्रमोशन? जानें साप्ताहिक राशिफल से
Recommended image5
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: महीने का अंतिम दिन 3 राशियों की बढ़ाएगा परेशानी, पढ़ें Today's Horoscope
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved