Date Of Birth Secrets: किन मूलांक वालों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है?, किस तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है?, जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक व्यक्ति के करियर के बारे में क्या संकेत देता है?

DOB Numerology: एक अच्छी नौकरी हो तो जीवन बहुत आसान हो जाता है, इसलिए हर युवा का सपना होता है कि उसे एक अच्छी सरकारी जॉब मिल जाए। सरकारी नौकरी के लिए वैसे तो लाखों युवा तैयारी करते हैं लेकिन उनमें से कुछ लोगों का ही ये सपना पूरा हो पाता है। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी डेट ऑफ बर्थ बताई गई है जिनमें जन्म लेने वाले लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। आगे जानिए कौन-सी है वो डेट ऑफ बर्थ…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 1-7 June 2026: जून के पहले सप्ताह में किसे मिलेगा पैसा, प्रेम और प्रमोशन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने ती 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में अंक 1 को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। इस मूलांक वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक गुण जन्म से ही होते हैं। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है। ये राहु का अंक है। इस मूलांक वाले लोग अनुशासित, मेहनती और नियमों का पालन करने वाले माने जाते हैं। इन्हें सरकारी विभागों और प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

मूलांक 8

अंक 8 शनि का है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। ऐसे लोग कठिन परिश्रम और धैर्य के बल पर समाज में अपना अलग स्थान प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग बड़े अधिकारी बनने की सामर्थ्य रखते हैं। सरकारी नौकरी के लिए यह मूलांक शुभ माना जाता है।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख होता है, उनका मूलांक 9 होता है। ऐसे लोगों पर मंगल का प्रभाव काफी अधिक होता है। ये लोग साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। सेना, पुलिस, सुरक्षा बल और प्रशासनिक सेवाओं में इनकी सफलता के योग सबसे ज्यादा होते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।