Aaj Ka Rashifal In Hindi: 9 अक्टूबर, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शुभ, अमृत, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर बने रहेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

9 October 2026 Ka Rashifal: 9 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन उन मृत परिजनों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो जैसे- दुर्घटना में, पानी में डूबने से अन्य किसी वजह से। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग समाप्त हो जाएगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

सेहत अच्छी रहेगी और मन भी शांत रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी। किसी पुराने डर से राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी परेशानी का हल मिलने से राहत महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026: कब है पहला नवरात्र? जानें घटस्थापना, महाष्टमी और महानवमी की डेट

वृषभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

घर बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। प्यार के मामलों में निराशा हो सकती है। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। दोस्तों की सलाह को नजरअंदाज न करें। बच्चों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Navratri Puja Samagri List: कलश स्थापना से हवन तक, नोट कर लें पूजा का पूरा सामान

मिथुन राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज नया काम शुरू करने से बचें। आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रह सकता है। एसिडिटी के कारण पेट और सीने में जलन हो सकती है। योग और प्राणायाम से फायदा मिलेगा। निजी रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। काम में रुकावट आने से मन उदास हो सकता है।

कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज कुछ दिनों की छुट्टी पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। लोग आप पर भरोसा करेंगे। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ परेशानी हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें। आपके सामने अच्छे मौके आ सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें। कमीशन से जुड़े कामों में फायदा होगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। विवादों से दूर रहें।

कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आप काफी खुश रहेंगे। दोस्तों से लंबी बातचीत हो सकती है। काम करने की क्षमता बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में चीजें आपके हिसाब से होती नजर आएंगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। रिश्ते के लिए समय निकालना जरूरी होगा। कोई जरूरी फैसला अचानक लेना पड़ सकता है। आज यात्रा करना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। काम करने वाले लोगों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। वाणी पर काबू रखें।

वृश्चिक राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

परिवार की जरूरतों पर पैसा खर्च होगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दोपहर के बाद अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। धैर्य से किए गए काम सफल होंगे इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।

धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

काम से जुड़े लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। बच्चों की तरक्की से खुशी और गर्व महसूस होगा। नया घर या जमीन खरीदने का विचार बन सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। दूसरों की बातों को ज्यादा गंभीरता से न लें। कुछ काम रूक सकते हैं।

मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बेवजह के खर्चों पर कंट्रोल रखें। पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। कुछ लोग आपके बारे में गलत सोच सकते हैं। ज्यादा कल्पना करने से बचें। कामों में रुकावट आ सकती है। विरोधी अचानक आपके खिलाफ एक्टिव हो सकते हैं। कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी।

कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

अपनी निजी परेशानियां हर किसी से शेयर न करें। ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, लेकिन किसी वजह से मन खुश नहीं रहेगा। खान-पान और रोज की दिनचर्या सही रखें। मान-सम्मान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी आपका अच्छा दोस्त बनकर साथ देगा। हर स्थिति में अपना मन शांत रखें। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।