Kal Ka Rashifal In Hindi: 9 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग खत्म हो जाएगा। इससे कईं राशियों को फायदा होगा।
9 October 2026 Ka Rashifal: 9 अक्टूबर, शुक्रवार को चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस तिथि का महत्व अनेक ग्रंथों में बताया गया है। इस तिथि पर उन परिजनों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शुभ, अमृत, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर बने रहेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
किसी बड़ी परेशानी का हल निकलने से मन को सुकून मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपकी रचनात्मक सोच बेहतर होगी और पुराने डर से भी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति आपका सम्मान बढ़ेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप खुद को काफी बेहतर महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: 42 दिन तक शुक्र वक्री, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम-मिलेगा पैसा, सेहत और शानदार लव लाइफ
वृषभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा सम्मान मिल सकता है। घर बनाने से जुड़े काम तेजी से पूरे होंगे। दोस्तों की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी, इसलिए उसे ध्यान से सुनें। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा हो सकती है। बच्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है, वहीं सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।
ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट! पैसा, फैमिली को लेकर घमासान, सेहत-नौकरी पर भी बुरा असर
मिथुन राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पेट में गैस या एसिडिटी के कारण सीने में जलन परेशान कर सकती है। आज किसी नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। रिश्तों को लेकर आपको गंभीरता दिखानी होगी। योग और प्राणायाम करने से राहत मिलेगी। काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से मूड थोड़ा खराब हो सकता है।
कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को फायदा मिलेगा। कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाने का मन बना सकते हैं। शादीशुदा जीवन में सुख और संतोष रहेगा। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कमीशन से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी जरूरी मौके को हाथ से न जाने दें और काम में लापरवाही से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह आपको सही दिशा दे सकती है। बड़े भाई-बहन को लेकर चिंता हो सकती है। बेवजह की गतिविधियों में समय न गंवाएं।
कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
परिवार के साथ आज अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ लंबे समय तक बातचीत हो सकती है। काम करने की आपकी क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप पूरे दिन खुश और उत्साहित महसूस करेंगे।
तुला राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
अचानक कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें और रिश्ते को समय दें। आज यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है। व्यापार में आर्थिक फायदा होने के योग हैं। परिवार की जरूरतों पर खर्च करना पड़ेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझना आपके रिश्ते के लिए जरूरी रहेगा। सेहत से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।
धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नया घर या जमीन खरीदने का विचार बन सकता है। काम से जुड़े टारगेट समय पर पूरे होने की उम्मीद है। बच्चों की सफलता आपको खुशी और गर्व देगी। जीवनसाथी की सलाह लेकर कोई फैसला करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों की बातों में ज्यादा उलझने से बचें।
मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
काम के दौरान रुकावटें आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं। विरोधी अचानक आपके खिलाफ कोई कदम उठा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। फालतू खर्चों को कम करना जरूरी होगा। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न होने दें। दूसरों के मन में आपके बारे में गलत धारणा बन सकती है।
कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन इस मुलाकात से आपको उम्मीद के मुताबिक खुशी नहीं मिलेगी। निजी परेशानियों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। खान-पान पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरी में अधिकारियों की तरफ से आपकी तारीफ हो सकती है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और लोग आपसे खुश रहेंगे। जीवनसाथी मुश्किल समय में दोस्त की तरह आपका साथ देगा। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
