- Home
- Astrology
- Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट! पैसा, फैमिली को लेकर घमासान, सेहत-नौकरी पर भी बुरा असर
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट! पैसा, फैमिली को लेकर घमासान, सेहत-नौकरी पर भी बुरा असर
Shani Nakshatra Transit 2026: इस समय शनि मीन राशि में स्थित है, जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है। अक्टूबर में शनि नक्षत्र परिवर्तन करेगा। शनि जब भी राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होता है।

अक्टूबर 2026 में शनि कब बदलेगा नक्षत्र?
ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन और मेहनत का कारक ग्रह माना जाता है। शनि की चाल में होने वाला छोटा बदलाव भी व्यक्ति के जीवन में लंबे समय तक असर डालता है। 9 अक्टूबर 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। शनि 8 फरवरी 2027 तक इस नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी
इस राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी भी नए निवेश में जल्दबाजी न करें। मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंता से बचना जरूरी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह वाले रहें सावधान
इस राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सावधानी रखने वाला होगा। मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। ऑफिस में किसी अधिकारी से मतभेद होने की आशंका है। बिजनेस करने वाले लोगों को बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। धन से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय भी सावधानी जरूरी है। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yog 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों को नौकरी-धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीदने के योग
धनु वालों की बिगड़ सकती है सेहत
इस राशि के लोगों को इस अवधि में करियर और निजी जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उसके मुताबिक लाभ मिलने में समय लग सकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
कुंभ वालों का बिगड़ेगा बजट
इस राशि के लोगों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में दबाव बढ़ा सकता है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं और बचत प्रभावित हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात को लेकर तनाव संभव है। नौकरी या बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। अपनी सेहत और खानपान पर भी ध्यान देना होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।