Aaj Ka Rashifal In Hindi: 10 अक्टूबर, शनिवार का दिन बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन साल की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या है। इस दिन शनिदेव की पूजा, मंत्र और उपाय आदि का विशेष महत्व है।
10 October 2026 Ka Rashifal: 10 अक्टूबर, शनिवार को पितृ पक्ष का अंतिम दिन रहेगा। इसे सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या का संयोग भी बन रहा है। शनिवार को मृत्यु, काण, इंद्र और वैधृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज परिवार में धार्मिक काम हो सकते हैं। पुराने या पैतृक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करना सही रहेगा। कामकाज में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी और किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने के योग हैं।
वृषभ राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
काम की अधिकता से आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। दूसरों पर बेवजह शक करने से बचें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और गलत लोगों की संगत से दूरी बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026 Rashifal: नवरात्रि में 3 राजयोग! कर्क समेत 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा-नौकरी, बिजनेस, प्रॉपर्टी से धन लाभ
मिथुन राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
लाइफ पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखने पर रिश्ते में परेशानी हो सकती है। कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। अपनी योजनाओं को हर किसी के सामने जाहिर न करें। बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर कंट्रोल रखना आपके लिए जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: शनिदेव चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी
कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कारोबार में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। घर में अनुशासन और अच्छा माहौल बना रहेगा। मुश्किल परिस्थितियों को आप अपनी सूझबूझ से संभाल लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
यात्रा के दौरान अच्छे अनुभव मिलेंगे, लेकिन दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें। तकनीकी पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। अपनी आदतों और व्यवहार में सुधार करने की कोशिश करें।
कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
ऑफिस में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिल सकती है। अपने टैलेंट पर भरोसा रखें और जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएं। कला और क्रिएटिव कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। सोचे काम पूरे होंगे।
तुला राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज किसी पुराने रोग की परेशानी फिर से उभर सकती है। बेवजह की भागदौड़ से बचने की कोशिश करें। खानपान में लापरवाही न करें और बासी खाना खाने से बचें। बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई पर नजर रखें। मां के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखना भी जरूरी है।
वृश्चिक राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार की जरूरतों पर कुछ पैसे खर्च होंगे। लोगों की मदद करने से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। रुकी हुई इच्छाएं पूरी होने की संभावना है और काम भी तेजी से निपट सकते हैं।
धनु राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कारोबार में जरूरत के हिसाब से अपनी स्ट्रैटेजी बदल सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े कामों के लिए दिन अनुकूल है। समाजसेवा में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति संभल जाएगी।
मकर राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
ऑफिस में आपकी मेहनत के मुताबिक तारीफ नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। काम में ज्यादा समय लगाने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट मिलने में मुश्किल होगी। किसी को उधार पैसे देने से बचें। लाइफ पार्टनर के साथ बहस हो सकती है और ट्रैवल के दौरान भी परेशानी आ सकती है।
कुंभ राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
दोस्तों के साथ मतभेद होने की आशंका है। पैसों को लेकर सतर्क रहें और फालतू खर्चों पर रोक लगाएं। किसी परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उसका समाधान निकालें। शुगर के मरीज अपनी हेल्थ का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को सीनियर ऑफिसर्स का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। लाइफ पार्टनर की सलाह आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
