8 November 2026 Ka Panchang: 8 नवंबर, रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घरों के साथ-साथ दुकानों और ऑफिस में भी मां लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Diwali 2026 Puja Shubh Muhurat: 8 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन सुबह नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान किया जाएगा और शाम को दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन लुंब और आयुष्मान नाम के दो योग बनेंगे। आइए जानते हैं लक्ष्मी पूजा के लिए दिनभर के शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी जानकारियां…

ये भी पढ़ें-
Diwali Rashifal 8 November 2026: पैसा, पद, प्रमोशन, देवी लक्ष्मी किसे क्या देंगी?

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त

8 नवंबर को पूजा-पाठ और शुभ कामों के लिए दिनभर कई अच्छे मुहूर्त रहेंगे। इनके समय इस प्रकार हैं-
चर मुहूर्त- सुबह 8:00 से 9:24 बजे तक
लाभ मुहूर्त- सुबह 9:24 से 10:47 बजे तक
अमृत मुहूर्त- सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक
शुभ मुहूर्त- दोपहर 1:34 से 2:57 बजे तक
चर मुहूर्त- शाम 4:55 से 7:21 बजे तक
अमृत मुहूर्त- रात 8:57 से 10:34 बजे तक
लाभ मुहूर्त- रात 1:48 से 3:24 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक
प्रदोष काल- शाम 5:45 से रात 8:09 बजे तक
गोधूलि बेला- शाम 5:19 से 6:07 बजे तक
वृश्चिक स्थिर लग्न- सुबह 7:21 से 9:40 बजे तक
कुंभ स्थिर लग्न- दोपहर 1:27 से 2:55 बजे तक
वृषभ स्थिर लग्न- शाम 5:55 से 7:51 बजे तक
सिंह स्थिर लग्न- रात 12:27 से 2:45 बजे तक

(उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मितेश पाण्डेय के अनुसार)

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: मां लक्ष्मी को करना है खुश? दिवाली की रात इन 11 स्थानों पर जलाएं दीपक

8 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। गुरु और केतु सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में और शनि मीन राशि में स्थित रहेगा। वहीं सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में विराजमान रहेगा।

8 नवंबर 2026 को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल?

रविवार को दिशाशूल पश्चिम दिशा में माना जाता है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर किसी जरूरी काम से पश्चिम दिशा की ओर जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले दलिया, घी या पान खाकर निकलना शुभ माना जाता है।

8 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

रविवार को राहुकाल शाम 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए।

8 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाती
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय- सुबह 6:40 बजे
सूर्यास्त- शाम 5:41 बजे
चन्द्रोदय- सुबह 5:34 बजे
चन्द्रास्त- शाम 4:54 बजे

8 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

इस दिन कुछ अशुभ समय भी रहेंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इन समयों में शुभ और नए काम शुरू करने से बचना चाहिए।
यमगण्ड- दोपहर 12:10 से 1:33 बजे तक
कुलिक काल- दोपहर 2:55 से शाम 4:18 बजे तक
दुर्मुहूर्त- शाम 4:12 से 4:56 बजे तक
वर्ज्यम्- सुबह 11:49 से दोपहर 1:31 बजे तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।