8 November 2026 Ka Rashifal: 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन आयुष्मान नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना गया है। जानिए दीपावली का दिन किस राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा...
8 November 2026 Horoscope: 8 नवंबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ग्रहों की चाल में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से आयुष्मान और लुंब नाम के दो योग बनेंगे। इनमें आयुष्मान शुभ और लुंब अशुभ योग है। इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
मेष राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार के सदस्य आपके मिलनसार स्वभाव की तारीफ करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि मजबूत होगी। घर की सजावट और पूजा-पाठ की तैयारियों में आपका खास योगदान रहेगा। त्योहार से जुड़े आयोजनों को लेकर आप काफी व्यस्त रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Diwali Lakshmi Puja 2026: घर पर कैसे करें दिवाली की पूजा? जानें आसान विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
वृषभ राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आपके मन में चल रही पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ने के संकेत हैं। संगीत, कला और रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ त्योहार मनाने का भरपूर मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय
मिथुन राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आर्थिक रूप से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने निवेश से अचानक लाभ होने की संभावना है। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से घर का जरूरी काम पूरा हो जाएगा। दिन की शुरुआत में माहौल तनावपूर्ण रहेगा। विरोधियों से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
कर्क राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
त्योहार के दौरान घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी मेहमाननवाजी और अच्छे व्यवहार की सभी तारीफ करेंगे। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन और अपनी पसंद के कामों में समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी।
सिंह राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कोई ऐसी खुशखबरी मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। दूर रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों से भी अच्छी सूचना मिलने के योग हैं। खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। उत्साह में आकर महंगी चीजों पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें।
कन्या राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने के योग हैं। परिवार के साथ मिलकर घर के लिए कोई नया सामान या आभूषण खरीद सकते हैं। त्योहार पर घर को सजाने में आपकी कलात्मक सोच काम आएगी। बच्चों की शरारतों और हंसी-मजाक से घर में रौनक बनी रहेगी।
तुला राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और त्योहार की खुशियां अपनों के साथ बांटने का अवसर मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने के कारण दिन अच्छा बीतेगा। जरूरतमंद की सहायता करने का मौका भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
त्योहार की व्यस्तता के बीच सेहत को नजरअंदाज न करें। लगातार काम करने से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। घर में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति न बनने दें। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनाए रखें, पार्टनर की भावनाओं को समझें।
धनु राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल पहले से बेहतर हो सकता है। परिवार की कोई पुरानी उलझन सुलझने से मन को सुकून मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दीपावली के उत्सव में परिवार के साथ सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे।
मकर राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दीपावली की पूजा और घर की तैयारियों की जिम्मेदारी आप अच्छे तरीके से निभाएंगे। आपके इस प्रयास से परिवार के लोग खुश होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपकी बातचीत का तरीका लोगों को काफी पसंद आएगा। मीठी वाणी से आप सबका दिल जीत सकते हैं। नए कपड़े पहनने और त्योहार की तैयारियों को लेकर उत्साह रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान होगा।
मीन राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां मनाने का अच्छा मौका मिलेगा। घर के सभी सदस्य मिलकर त्योहार को खास बनाएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी यादें आपको भावुक कर सकती हैं। अपनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।












