Aaj Ka Rashifal In Hindi: 9 जून 2026 को कौन-सी तिथि रहेगी? 9 जून को चंद्रमा किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? मंगलवार को चंद्रमा के राशि बदलने से कौन-सा अशुभ योग बनेगा?
9 June 2026 Ka Rashifal: 9 जून 2026 मंगलवार को ज्येष्ठ अधिक मास की नवमी तिथि दिन भर रहेगी। मंगलवार को प्रीति, आयुष्मान, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। पीठ से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। अपने व्यवहार में बनावटीपन से बचें। गलत निर्णय लेने की संभावना रहेगी।
बिजनेस में पॉजिटिव बदलाव होंगे। नियमित योग और मेडिटेशन आपके लिए लाभकारी रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में फिर से गति आएगी। आपका सहयोगी स्वभाव लोगों को प्रेरित करेगा। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
413
मिथुन राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
महत्वपूर्ण निर्णय से पहले परिवार की राय अवश्य लें। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में कमी रह सकती है। घर की सजावट या मरम्मत को लेकर योजना बना सकते हैं। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।
513
कर्क राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
बिजनेस में नए प्रयोग करने का मन बनेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मानसिक दबाव पहले से कम होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
613
सिंह राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दोपहर बाद सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी।
713
कन्या राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपके विनम्र और अच्छे व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई समझौता हो सकता है। विदेश से जुड़े व्यापार में विस्तार की संभावना बनेगी।
813
तुला राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कामकाज को लेकर आप विशेष सतर्कता बरते नहीं तो कोई गलती हो सकती है। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर मन चिंतित रहेगा। मित्रों से उचित सलाह और सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं।
913
वृश्चिक राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों की बातों को महत्व दें। प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण वादा कर सकते हैं।
1013
धनु राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के बड़े मौके आपको मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
1113
मकर राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
विदेशी व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। काम के प्रति आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। यात्रा सुखद और यादगार साबित होगी। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने का प्रयास करें। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
1213
कुंभ राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। मित्र और करीबी लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
1313
मीन राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.