
10 March 2026 Ka Rashifal: 10 मार्च 2026 को मेष राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, बिजनेस से इनकम होगी। वृषभ राशि वाले को सम्मान मिलेगा, लव लाइफ ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले परिवार के साथ घूमने जाएंगे, दिन अनुकूल है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Khar Maas 2026: कब से शुरू होगा खर मास, इस महीने में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। बिजनेस के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे। खोया हुआ धन मिल सकता है।सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Bhutdi Amavasya 2026: कब है भूतड़ी अमावस्या, 18 या 19 मार्च? जानें महत्व और उपाय
लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा।
आज आप परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे। कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ होने के योग हैं।
संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना मिल सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धन के वापस आने की संभावना कम है। बिजनेस में सावधानी बरतनी होगी। सेहत का ध्यान रखें।
आज का दिन आप जरूरतमंदों की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। माता पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी।
आज एक समय में आप एक काम करें। जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। दूसरों की बातों में भूलकर भी न आएं। सेहत का ध्यान रखें।
शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो भरपूर लाभ होगा। किसी से सलाह लेने की सोच सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से समस्या हो सकती है। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
आज व्यवसाय में धन लाभ होगा। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। भाई-बहन की सलाह काम आएगी।
यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो आसानी से मिल जाएगा। आप तनावमुक्त रहेंगे। किसी नए बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कोई अहम कार्य सौंपा जा सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ हो सकता है।
संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी। साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उत्तम है। आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। पुराने घर को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।