Aaj Ka Rashifal In Hindi: 24 अप्रैल, शुक्रवार को उत्पात, मृत्यु, शूल, गण्ड, नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
24 April 2026 Ka Rashifal: 24 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले पेट दर्द से परेशान रहेंगे, ये कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। वृषभ राशि वालों को ईनाम मिलेगा, धन लाभ के योग भी बनेंगे। मिथुन राशि वाले को संतान सुख मिलेगा, हेल्थ ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों को पुराना रोग परेशान कर सकता है। नींद न आने से बैचेनी रहेगी। किसी गलत आदत का शिकार हो सकते हैं। वाहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
इस राशि के लोग बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर काम करेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। नौकरी में किए गए अच्छे काम के लिए कोई ईनाम भी मिल सकता है।
इस राशि के लोगों को पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सुख मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी परेशानी दूर होगी। कानूनी मामलों से जितना दूर रहें उतना अच्छा है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
513
कर्क राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। लोगों को आपसे उम्मीदें रहेंगी और आप उसमें खरे भी उतरेंगे। संतान के विवाह संबंधी शुभ काम हो सकते हैं। कोई बनता हुआ काम रूक सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से विवाद संभव है
613
सिंह राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। बिजनेस में अच्छे बदलाव कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
713
कन्या राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि वालों का प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचें।
813
तुला राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे क्योंकि टारगेट आप पर पूरा करने में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है।
इस राशि के लोगों को नौकरी में दबाव में आकर कोई काम करना पड़ेगा। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आता हुआ पैसा रुक सकता है। मन में असंतोष की भावना रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।
1013
धनु राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इनकी रचनात्मकता लोगों के सामने आएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
1113
मकर राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आपके अच्छे कामों से समाज में आपकी इमेज बहुत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं।
1313
मीन राशिफल 24 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग आज वाहन के कारण परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है। मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। आपके स्वभाव में थोड़ी की कठोरता रहेगी। परिवार के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.