Budhaditya Rajyoga: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!

Published : Apr 21, 2026, 04:46 PM IST

Budh Gochar April 2026: सूर्य और बुध जब एक ही राशि में होते हैं बुधादित्य नाम का राजयोग बनाते हैं। ये राजयोग जिसकी भी कुंडलीमें होता है, ऐसा व्यक्ति बहुत ही किस्मत वाला होता है। ऐसा व्यक्ति मीठा बोलने वाला और तेज बुद्धि वाला होता है।

PREV
15
अप्रैल 2026 में बुध कब बदलेगा राशि?

Budh Rashifal April 2026: ज्योतिष शास्त्र में अनेक राजयोगों के बारे में बताया गया है, इनमें से एक है बुधादित्य। जब भी किसी की राशि में बुध और सूर्य साथ में होते हैं तो बुधादित्य नाम का राजयोग बनता है। 30 अप्रैल को ये राजयोग मेष राशि में बनने जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा, के अनुसार, सूर्य इस समय मेष राशि में है और 30 अप्रैल को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा। जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
केतु का रत्न लहसुनिया: किस्मत बना भी सकता है-बिगाड़ भी, कौन पहनें-कौन बचें?

25
मेष राशि को होगा धन लाभ

इस राशि में ही बुधादित्य योग बनेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इनकी कोई काम अगर अटके हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी काफी अच्छा रिर्टन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Emerald Benefits: सप्ताह में किस दिन पहनें पन्ना रत्न, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें नियम और फायदे

35
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं और वे इस समय अपनी उच्च राशि में रहेंगे। ऐसा होने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय एकदम अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवादों का निपटारा होगा और इनमें जीत भी मिलेगी। सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी।

45
तुला वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग बुधादित्य योग के चलते काफी खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। इनकी धन से संबंधित समस्या का निराकरण होगा। संतान से कोई कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा जिससे अटके हुए कामों में गति आएगी। मकान, प्लाट आदि से लाभ होगा। युवा अपना स्टार्टअप शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।

55
धनु वालों को मिलेगी नौकरी

बुधादित्य योग के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। सोचे हुए काम में गति आएगी। बिजनेस में बड़ी डील संभव है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। सेहत में पहले से सुधार की उम्मीद है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories