Gajlaxmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की लगेगी बंपर लॉटरी

Published : Apr 20, 2026, 05:58 PM IST

गुरु और शुक्र की युति से बेहद शुभ गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। मिथुन राशि में बनने वाले इस राजयोग से वृषभ समेत 4 राशियों को धन, पद, प्रेम और सम्मान मिलेगा।

PREV
15
गजलक्ष्मी राजयोग
मई का महीना 4 राशियों के लिए पैसा, खुशी और लोकप्रियता लेकर आ रहा है। 14 मई, 2026 को शुक्र ग्रह गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पहले से मौजूद गुरु के साथ उनकी युति होगी। गुरु-शुक्र की यह युति गजलक्ष्मी राजयोग बनाएगी। यह योग 2 जून तक सक्रिय रहेगा, जब तक गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। यह चार राशियों के लिए फायदेमंद है।
25
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग भाग्यशाली रहेगा। आपको अपने करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। वहीं, व्यापारियों को कोई नई डील मिल सकती है या आपका मुनाफा बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग बन रहा है। आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।
35
तुला राशि
गजलक्ष्मी राजयोग तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएगा। आपको कहीं फंसा हुआ बड़ी रकम का पैसा मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल आप निवेश या किसी जरूरी काम में करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपको करियर में ऐसी सफलता मिलेगी, जिससे समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी।
45
धनु राशि
गुरु और शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग धनु राशि के लोगों के लिए सौभाग्य लाएगा। आप कोई नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं।
55
मीन राशि
गजलक्ष्मी राजयोग मीन राशि वालों के लिए धन और समृद्धि लाएगा और उनकी लव लाइफ को बेहतर बनाएगा। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी। आप अपने परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories