Gajakesari Yoga: चंद्र-गुरु बनाएंगे गजकेसरी योग, 3 राशि वालों की किस्मत को लगेंगे पंख

Published : Apr 20, 2026, 04:41 PM IST

Gajakesari Yoga April 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों से बनने वाले अनेक राजयोगों के बारे में बताया गया है। ऐसा ही एक राजयोग है गजकेसरी। ये राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति होने पर बनता है। इस राजयोग को बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। 

PREV
14
Gajakesari-Yoga

Gajakesari Yoga Rashifal April 2026: जब किसी भी राशि में चंद्रमा और गुरु साथ हो तो गजकेसरी नाम का राजयोग बनता है। ये राजयोग दुर्भाग्य कौ भी सौभाग्य में बदलने की ताकत रखता है। 21 अप्रैल को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही मिथुन ग्रह बैठा हुआ है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस राजयोग का शुभ प्रभाव 3 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…


ये भी पढ़ें-
केतु का रत्न लहसुनिया: किस्मत बना भी सकता है-बिगाड़ भी, कौन पहनें-कौन बचें?

24
मिथुन राशि की चमकेगी किस्मत

इसी राशि में गजकेसरी योग बनेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इन लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े हर काम में सफलता मिलेगी। संतान से जु़ड़ी कोई अच्छी खबर भी इन लोगों को मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Emerald Benefits: सप्ताह में किस दिन पहनें पन्ना रत्न, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें नियम और फायदे

34
सिंह वालों को भी मिलेंगे शुभ फल

इस राशि के लोगों को एक के बाद एक कईं गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। अगर ये किसी रोग से पीड़ित हैं तो उसमें भी आराम मिलेगी। किसी मनोरंजक यात्रा पर ये लोग जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। घर के लिए मंहगी शॉपिंग कर सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे।

44
धनु वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को भी गजकेसरी योग का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के बारे मे सोच रहे हैं तो ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील लंबे समय के लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories