Aaj Ka Rashifal In Hindi: 20 अप्रैल, सोमवार को सौभाग्य, शोभन, वर्धमान, आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
20 April 2026 Ka Rashifal: 20 अप्रैल 2026 को मेष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा, परिवार में सुख-शांति रहेगी। मिथुन राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, लापरवाही न बरतें। कर्क राशि वालों को शारीरिक कष्ट हो सकता है, बिजनेस में वृद्धि होगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। बिजनेस से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।
आज नौकरी-बिजनेस में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी बात से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक में सुख-शांति बनी रहेगी।
इस राशि के लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से विवाद संभव है। वाहन व मशीनरी चलाते समय लापरवाही न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी प्रकार की बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। धन लाभ के योग बनेंगे।
513
कर्क राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों का व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी विशेष कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
613
सिंह राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को सामाजिक कामों में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल है। सेहत का खास ध्यान रखें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।
713
कन्या राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। उपहार के लेन-देन में पैसा खर्च होगा। सेहत का खास ध्यान रखें। बिजनेस से जुड़ी नई योजना बन सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
813
तुला राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको कोई बड़ा शारीरिक कष्ट हो सकता है, मानसिक रूप से बैचेनी भी रहेगी। ऐसे समय में आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा।
इस राशि के लोगों की बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। धन प्राप्ति सरलता से होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
1013
धनु राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग अपने कीमती सामान को संभालकर रखें नहीं तो ये गुम या चोरी हो सकती है। विवाद को बढ़ाने के बजाए उसे सुलझाने पर ध्यान दें। आय-व्यय बराबर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालें। अनुभवी लोगों की राय काम आएगी।
1113
मकर राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जमा पूंजी में कमी आने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। हड्डी से संबंधित रोग परेशान करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। किसी यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के मिलना-जुलना होगा। कारोबार बढ़ाने की योजना पूरी तरह सफल रहेगी।
1313
मीन राशिफल 20 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
किसी खास काम के लिए योजना बनेगी। कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो परिवार की सलाह जरूर लें। दुश्मनों से सावधान रहें। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फल देने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.