Weekly Tarot Horoscope: इस हफ्ते करियर, पैसा और लव लाइफ में क्या होगा? टैरो कार्ड से जानें अपना भविष्य

Published : Apr 19, 2026, 08:00 AM IST

Tarot Card Reading Impact: टैरो कार्ड डेक में 78 कार्ड होते हैं, इनमें 22 कार्ड मेजर आर्काना के होते हैं जो बड़े बदलाव और घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं वहीं माइनर आर्काना में 56 कार्ड होते हैं जो इमोशन, एनर्जी, बुद्धि और भौतिक सुखों के बताते हैं।

PREV
113
टैरो वीकली राशिफल (20 से 26 अप्रैल 2026)

Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (20 से 26 अप्रैल 2026) मेष राशि वालों की लाइफ में ग्रोथ आएगी, करियर में आगे बढ़ेंगे। वृषभ राशि वालों को नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, ओरवथिकिंग न करें। मिथुन राशि वाले जल्दबाजी में काम बिगाड़ सकते हैं, हर काम धैर्य से करें। कर्क राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में बदलाव संभव है। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya Upay: इस दिन 5 जगह दीपक जलाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)

इस सप्ताह आपके जीवन में ग्रोथ, समृद्धि और पोषण की मजबूत ऊर्जा के संकेत हैं। व्यापार और करियर में यदि कुछ नया शुरू करने के प्रयासरत हैं या अपने आइडियाज़ को विस्तार देना चाहते हैं तो अवसर और सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के भी संकेत है। संबंधों में समझदारी बढ़ेगी, विशेष रूप से महिलाओं से सहयोग मिल सकता है। यह समय सेल्फ-हीलिंग और केयर का है, खुद को समय दें।

एंजेल्स संदेश : इस समय आपके जीवन में जो भी अवसर या परिस्थितियां सामने आ रही हैं, वे बिल्कुल आपके पक्ष में ही हैं। धैर्य रखें और अपने इंट्यूशन पर भरोसा करें, जो हो रहा है, वह सही समय पर आपके सर्वोत्तम हित में है।


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?

313
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)

इस सप्ताह किसी स्थिति या स्थान के परिवर्तन के संकेत मिलते है। किसी कार्मिक पैटर्न से बाहर निकलते नज़र आ रहे हैं। करियर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन धैर्य जरूरी है। व्यापार में नए तरीके अपनाते हुए आगे बढ़ने का सुझाव है। संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी होगी। मानसिक शांति पर ध्यान दें overthinking अटकाव ला सकती है। यह समय एक नई शुरुआत की ओर बढ़ने का है।

एंजेल संदेश : जिस चीज़ की आप उम्मीद कर रहे हैं, वह होना आपकी बेहतरी के लिए ठीक नहीं लग रहा है। बेहतर होगा कि आप अपने विचारों को थोड़ा लचीला रखें और नए विकल्पों के लिए खुले रहें।

413
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)

इस सप्ताह आप हर काम तेज़ी और जोश के साथ करन चाहेंगे। व्यापर व्यवसाय के क्षेत्र में आप हर निर्णय लेने में और कार्य के परिणाम पाने में जल्दबाजी कर सकते हें, लेकिन धैर्य की आवश्यकता है। आपसी संबंधों में बातों के स्पष्ट न होने के कारण आप थोड़ा आक्रामक हो सकते हैं, जिससे टकराव की संभावना हो सकती है। अपनी वाणी को संतुलन रखें। मानसिक ओवरएक्टिविटी और ओवर्थीन्किंग से थकान हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

एंजिल संदेश: आपको खुद पर और अपने निर्णयों पर विश्वास रखना चाहिए। हर चीज़ को कंट्रोल करने की कोशिश न करें। ये यकीन रखें की आपकी इनर गाइडेंस आपको सही दिशा दिखा रही है।

513
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)

यह सप्ताह आत्म-मूल्यांकन और जागरूकता का संदेश देता है। आप अपने पुराने निर्णयों और अनुभवों के आधार पर अपनी यात्रा में आगे बढ़ेंगे। करियर में कोई बड़ा फैसला या अवसर सामने आ सकता है, जो आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। आपसी संबंधों में कुछ पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं, जिन्हें सुलझाने का यह सही समय है। शारीरिक डिटॉक्स और मानसिक शुद्धि पर ध्यान दें। यह समय एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देता है।

एंजिल संदेश: अब सोचने का नहीं, कदम उठाने का समय है। लम्बे समय से जो भी निर्णय आप टाल रहे थे, उन्हें अब अमल में लाएं। ब्रह्मांड आपका साथ दे रहा है, आपको केवल पहल करनी है।

613
Leo (सिंह) (July 23-August 22)

इस सप्ताह आपकी भावनात्मक समझ और अंतर्ज्ञान बहुत मजबूत रह सकता किन्तु अपना ओरा नियमित साफ़ करें। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में भावनाओं के बजाये तर्क के आधार पर निर्णय लें साथ ही अपनी टीम का भी विशेष ध्यान रखें। माता अथवा माता तुल्य महिला की सॉफ्ट एनर्जी से सहयोग मिल सकता है। संतान से संबंधों में गहराई बढ़ेगी, किन्तु बहस एवं अति संवेदनशीलता से बचें। स्वयं की भावनाओं को भी सम्मान देने का प्रयास करें।

एंजिल संदेश: जो भी स्थिति या समस्या आपको परेशान कर रही है, वह धीरे-धीरे सही दिशा में जा रही है, इसलिए डर छोड़ें और विश्वास रखें कि सब ठीक होगा। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

713
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)

यह सप्ताह नई शुरुआत, उत्साह और क्रिएटिव आइडियाज़ से भरा हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट या अवसर मिल सकता है, जिसे शुरू करने के लिए यह सही समय है। किसी नए संबंध की शुरुआत या पुराने संबंध में नई ऊर्जा का अनुभव होगा। अपनी शारीरिक ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है। यह समय अपने पैशन को फॉलो करने और नए कदम उठाने का है। इस सप्ताह आप अपने साथ दिव्य ऊर्जा को महसूस करेंगे।

एंजिल संदेश: आपके मन में जो सवाल है, उसका उत्तर “हाँ” है। यह समय आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, आप सही दिशा में हैं।

813
Libra (तुला) (September 23-October 22)

इस सप्ताह आपके पास अपनी इच्छाओं को साकार करने की शक्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में आप अपने स्किल्स और कम्युनिकेशन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नए अवसरों को पहचानने और उन्हें उपयोग में लाने की क्षमता बढ़ेगी। संबंधों में आप अपनी बात अच्छे से रख पाएंगे, जिससे सुधार होने की संभावना है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए फोकस और मानसिक स्पष्टता बनाए रखें। यह सप्ताह मैनिफेस्टेशन और अपने टैलेंट को दिखाने का है।

एंजिल संदेश: अभी जिस चीज़ के लिए आप प्रयासरत हैं, वह आपके लिए सही नहीं दिखाई देती। यह “ना” आपको किसी बेहतर दिशा की ओर ले जा रहा है। थोड़ा रुकें और दोबारा सोचें, सही अवसर जल्द मिलेगा।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23- November 21)

यह सप्ताह बदलाव और भाग्य के उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। कार्य क्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। कुछ चुनौतीयाँ सामने आ सकती हैं लेकिन परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नज़र आती हैं। यह समय परिस्थितियों के साथ फ्लो में रहने का है। आपसी संबंधों में भी सकारात्मक परिवर्तन संभव है, पुराने पैटर्न टूट सकते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या सही रखें। भाग्य आपका साथ देगा। यह बदलाव आपके विकास के लिए आ रहे है।

एंजिल संदेश: आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए रुकें नहीं। चाहे रास्ता कठिन लगे, निरंतर प्रयास करते रहें। सफलता आपके करीब है, बस धैर्य और विश्वास बनाए रखें।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22- December 21)

यह सप्ताह अपनी भावनाओं को सकारात्मक रूप देने का है। करियर और व्यापार में कोई नया अवसर या क्रिएटिव आइडिया आ सकता है, जिससे आप उत्साहित महसूस करेंगे। काम में कोई नई सीख मिल सकती है। आपसी संबंधों में प्यार या किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं, कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वयं की भावनाओं की देखभाल करना आपकी ही जिम्मेदारी है, उतार-चढ़ाव आ सकते हैं विशेष ध्यान दें। यह समय नई संभावनाओं को अपनाने का है।

एंजिल संदेश: आपके प्रयासों का परिणाम अब सफलता के रूप में सामने आने वाला है। आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें, सफलता आपके करीब है।

1113
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)

यह सप्ताह खुशी, स्थिरता और सेलिब्रेशन का संकेत देता है। करियर या व्यापार में कोई उपलब्धि या माइलस्टोन हासिल हो सकता है, जिससे संतुष्टि मिलेगी। टीमवर्क और सहयोग अच्छा रहेगा। संबंधों में खुशी, सामंजस्य और पारिवारिक सुख बढ़ने की प्रबल संभावना है ,कोई शुभ कार्य या आयोजन भी संभव है। स्वास्थ्य की ऊर्जा अच्छी रह सकती है, आप हल्का व खुश महसूस करेंगे। यह समय जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करने का है।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में प्रेम और रोमांस की ऊर्जा बढ़ रही है। रिश्तों में नज़दीकी और मिठास आएगी। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। अपने दिल को खुला रखें।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)

यह सप्ताह कुछ पुरानी चीजों या रिश्तों को छोड़कर आगे बढ़ने का संकेत देता है। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी ऐसी स्थिति से दूर हो सकते हैं जो आपको संतुष्टि नहीं दे रहीं। यह निर्णय भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है, लेकिन आपके विकास के लिए जरूरी है। संबंधों में दूरी या अलगाव का अनुभव हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। यह समय आत्म-खोज और नई दिशा की ओर बढ़ने का है।

एंजिल संदेश: आपके सामने एक नया और बेहतर अवसर आने वाला है। अपने दिल और दिमाग को खुला रखें, यह बदलाव आपको सही दिशा में ले जाएगा।

1313
Pisces (मीन) (February 19-March 20)

यह सप्ताह संतुलन, सच्चाई और सही निर्णय लेने का है। करियर और व्यापार में आपको अपने कार्यों का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप ईमानदार हैं तो कोई कानूनी या महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। संबंध स्पष्टता और सच्चाई मांग करते हैं। संतुलित दिनचर्या अपनाना फायदेमंद रहेगा। यह समय अपने कर्मों की जिम्मेदारी लेने और निष्पक्ष निर्णय करने का है। यह सप्ताह पूर्णरूपेण कर्मों के फल मिलने का हो सकता है।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। यह परिवर्तन खुशी, संतोष और नई संभावनाएं लेकर आएंगे। इन बदलावों को खुले दिल से स्वीकार करें, यह आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories