Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की शाम अगर 5 स्थानों पर दीपक जगाया जाए तो इसका बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Akshaya Tritiya 2026 Upay: इस बार पंचांग भेद के कारण अक्षय तृतीया का पर्व 19 और 20 अप्रैल, यानी दो दिन मनाया जाएगा। इस तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा भी है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, अक्षय तृतीया की शाम को 5 जगहों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए, इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन लाभ भी संभव है। जानिए अक्षय तृतीया की शाम किन 5 स्थानों पर लगाएं दीपक…
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?
घर के मंदिर में लगाएं दीपक
हर हिंदू घर में पूजा के लिए एक निश्चित स्थान होता है। अक्षय तृतीया की शाम यहां शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। घर का ये स्थान आपकी सुख-समृद्धि भी तय करता है, इसलिए यहां दीपक लगाने से आपके जीवन में उन्नति के योग बनते हैं।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त
घर के दरवाजे के दोनों ओर लगाएं दीपक
घर के मुख्य दरवाजे से ही पॉजिटिव एनर्जी आपके घर में प्रवेश करती है, इसलिए अक्षय तृतीया पर मुख्य दरवाजे के दोनों ओर भी दीपक लगाएं। ऐसी भी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। घर के दरवाजे पर लगे दीपक देखकर वे बहुत खुश होती हैं और ऐसे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होने देती।
तुलसी के पौधे के पास लगाएं दीपक
अक्षय तृतीया पर तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व है। शाम को तुलसी के पौधे से निकट शुद्ध घी का दीपक लगाएं, इससे आपके घर में निगेटिव एनर्जी खत्म होगी और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। ये छोटा सा उपाय आपके घर के सभी वास्तु दोषों को भी नष्ट कर सकता है।
पानी रखने के स्थान पर लगाएं दीपक
किचन में पानी रखने का एक स्थान होता है जिसे पंडेरी कहते हैं। मान्यता है कि ये पितरों का स्थान है। अक्षय तृतीया की शाम यहां भी एक दीपक लगाएंगे तो इससे पितरों की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी और आने वाले संकट टल सकते हैं।
घर की छत पर लगाएं दीपक
घर की छत पर अक्सर अंधेरा रहता है लेकिन अक्षय तृतीया पर घर का कोई हिस्सा बिना रौशनी के नहीं रहना चाहिए। इसलिए घर की छत पर भी दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इस उपाय से परिवार में सुख-शांति रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
