Shukra Gochar April 2026: 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि के लोगों को बड़ा फायदा होगा। इनके अटके हुए कामों में भी सफलता मिल सकती है। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा।
Shukra Rashifal April 2026: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इसी दिन शुक्र ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह ही है। शुक्र का स्वराशि में प्रवेश 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा देने वाला होगा। इन चारों राशि के लोगों को अचानक धन लाभ होगा। इनके अटके हुए कामों में गति भी आएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
इस राशि के स्वामी शुक्र ही हैं और ये अपनी स्वराशि में आ रहे हैं। ऐसा होने से इस राशि के लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर ये कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए ये भी समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं का प्रमोशन हो सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से भी इस समय लाभ होगा।
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है जो इनकी टेंशन दूर करेगी। पैसों से जुड़े मामले इनके पक्ष में हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। अगर सेहत में कोई दिक्कत है वह भी इस समय दूर हो सकती है।
45
तुला वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि होगी। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। संतान से सुख मिलेगा और पार्टनर भी आपके अनुकूल रहेगा।
55
कुंभ वालों को मिलेगी नौकरी
शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। भूमि, मकान या प्लाट खरीद सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में फायदा देगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.