Aaj Ka Rashifal: किन 4 राशि वालों को मिलेगी नौकरी? पढ़ें 18 अप्रैल 2026 का राशिफल

Published : Apr 18, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 अप्रैल, शनिवार को प्रीति, आयुष्मान, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बनें रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन… 

PREV
113
18 अप्रैल 2026 का राशिफल

18 April 2026 Ka Rashifal: 18 अप्रैल 2026 को मेष राशि वालों को धन लाभ होग, मनचाही नौकरी मिल सकती है। वृषभ वाले सेहत का ध्यान रखें, लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन राशि वाले अधिक पैसा खर्च न करें, दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कर्क राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा, घर में मेहमान आएंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Parashurama Jayanti 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है परशुराम जयंती? नोट करें सही डेट और मुहूर्त

213
मेष राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। अटकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर आप कुछ ज्यादा सक्रिय रहेंगे। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

313
वृषभ राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। गलत संगत के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आप थोड़े दुखी रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

413
मिथुन राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग नौकरी-बिजनेस के कारण परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बजट से अधिक पैसा खर्च न करें। आपको अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे जिससे घर वाले बहुत खुश हो सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कामों में योगदान देने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। भावनाओं में आकर पैसा खर्च न करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के मौके मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों में मन लगेगा। उधार लेन-देन के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम समय पर न होने से टेंशन बनी रहेगी। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

713
कन्या राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में धोखा मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज कोई भी नया काम शुरू न करें। ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखेंगे। मौसम में बदलाव के कारण सेहत खराब हो सकती है।

813
तुला राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। शाम को सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है इसलिए नशे से दूर रहने का प्रयास करें। कोई उपहार भी आज मिल सकता है।

913
वृश्चिक राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा मिल सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को अचानक कोई गुड न्यूज मिल सकती है। प्रेमियों में उपहारों का आदान-प्रदान होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी।

1013
धनु राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों का माता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप आप भूलकर भी किसी से पैसा उधार न लें। वर्क प्लेस पर किसी से कहासुनी संभव है। आप धैर्य से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

1113
मकर राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों के सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। इन्हें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। बेवजह दूसरों से बहस न करें नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।

1213
कुंभ राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मनोरंजन में समय बीतेगा। बिजनेस में बड़ी डील होगी जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। आपकी कोई गुप्त बात लीक हो सकती है जिससे मान हानि होगी।

1313
मीन राशिफल 18 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज लोग आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर किसी से कोई वादा न करें। यात्रा के दौरान परेशानी का अनुभव होगा। ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories