गाड़ी के लिए नंबर प्लेट चुनते वक्त न्यूमेरोलॉजी का ध्यान रखना जरूरी है। अंक शास्त्र के मुताबिक, कुछ नंबर ऐसे हैं जिन्हें कार के लिए बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। कहते हैं कि इन नंबरों वाली गाड़ी अपने मालिक के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है।
न्यूमेरोलॉजी में 3 नंबरों को कार के लिए अशुभ माना गया है। अगर आपकी कार के नंबर का कुल जोड़ इन 3 अंकों में से कोई एक है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी गाड़ियों में अक्सर कोई न कोई दिक्कत बनी रहती है, जैसे गाड़ी का बार-बार खराब होना, खर्च बढ़ना या एक्सीडेंट होना। जब भी आप ऐसी गाड़ी से बाहर जाते हैं, तो कोई न कोई परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं कि न्यूमेरोलॉजी के अनुसार ये 3 अशुभ नंबर कौन से हैं।
24
कारों के लिए अंक 9
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, अंक 9 मंगल ग्रह को दर्शाता है। यह अंक आक्रामक ऊर्जा को अपनी ओर खींचता है। अगर गाड़ी का नंबर 9 है, तो मालिक ड्राइविंग करते समय गुस्सा या आक्रामकता दिखा सकता है। ऐसे लोगों को गाड़ी चलाते वक्त हमेशा अपनी स्पीड कंट्रोल में रखनी चाहिए और जल्दबाजी से बचना चाहिए। नहीं तो, गाड़ी को नुकसान पहुंचने या एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।
34
कारों के लिए अंक 8
अंक 9 की तरह ही अंक 8 को भी कार के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अंक 8 शनि ग्रह का प्रतीक है। अगर कार का नंबर 8 है, तो गाड़ी लेने के बाद व्यक्ति को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा, एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ता है और सफलता में देरी होती है। माना जाता है कि 8 नंबर वाली कार मालिक को अच्छे नतीजे नहीं देती।
44
कारों के लिए अंक 4
न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक, अंक 4 राहु को दर्शाता है। अंक 4 को कारों के लिए सबसे खराब माना जाता है। अगर कार का नंबर चार है, तो इसके प्रभाव से गाड़ी में अचानक खराबी, बार-बार एक्सीडेंट और गाड़ी से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी जैसी समस्याएं आती हैं।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.