Aaj Ka Rashifal: 15 अप्रैल 2026 को बनेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वालों के लिए खतरे की घंटी

Published : Apr 15, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 अप्रैल, बुधवार को चंद्रमा राशि बदलेगा, जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होग। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
15 अप्रैल 2026 का राशिफल

15 April 2026 Ka Rashifal: 15 अप्रैल 2026 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, दूसरों पर कोई काम न छोड़ें। मिथुन राशि वाले पेट के रोग से परेशान रहेंगे, बिजनेस में अधिक खर्च होगा। कर्क राशि वाले विवादों से दूर रहें, कोई अच्छी खबर मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त

213
मेष राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई जरूरी काम पूरा न होने से मन में अशांति रहेगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

313
वृषभ राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे। आपको दूसरी बातों से दुखी नहीं होना चाहिए। नसों में खिंचाव के कारण परेशान रहेंगे। दूसरों पर कोई काम न छोड़ें। संतान से सुख मिल सकता है।

413
मिथुन राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती है। बिजनेस मे अधिक खर्च हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग नौकरी-बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

613
सिंह राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। महिलाएं अपने इलाज में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। क्रिएटिव कामों में इनका मन लगा रहेगा। दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चल रहे विवाद शांत रहेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा

713
कन्या राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सौहार्द का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अधूरे पड़े कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। अपना ही कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। घर-गृहस्थी के कामों में बिजी रहेंगे।

813
तुला राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने में सफल रहेंगे। तय लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी हो सकीत है। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। दिन ठीक नहीं है।

913
वृश्चिक राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। विद्वनों का साथ मिलेगा। आप अपनी संगत का ध्यान रखें नहीं तो परेशानी होगी।

1013
धनु राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में परेशानी का अनुभव करेंगे। गलतफहमी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए कामों से नुकसान होगा। खान-पान में अनियमितता पेट खराब कर सकती है। विरोधी आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग अनुशासित जीवन जीएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनने से खुशी होगी। ये अपनी योग्यता के बल पर समाज में अलग स्थान हासिल करेंगे। इनके सभी काम समय पर पूरे होने से खुशी होगी।

1213
कुंभ राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। विवादों के कारण संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा। वर्क प्लेस पर थोड़ा अधिक समय देना पड़ सकता है। किसी के भी साथ प्रतिस्पर्धा न करें। बिजनेस में तेजी से बदलाव आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

1313
मीन राशिफल 15 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी खुशहाल रहेगी। समाज में मान-सम्मान और पराक्रम बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास काफी अधिक रहेगी। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना आज आपकी बन सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories