घर के लिए अशुभ पौधे: वास्तु शास्त्र में अनेक ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें भूलकर भी घर के आंगन में या आस-पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु और इसके आस-पास के पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ पेड़-पौधे बहुत ही शुभ होते हैं लेकिन कुछ पेड़- पौधों के भूलकर भी घर में या इसके आस-पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों में रोज विवाद की स्थिति बनती है। इन पेड़ों की छाया भी अगर घर पर पड़ती है तो इसके निगेटिव इफेक्ट होता है। इसलिए इन पेड़-पौधों के आस-पास घर नहीं बनवाना चाहिए। आगे जानिए ऐसे ही 3 पेड़ों के बारे में, जो घर में वास्तु दोष का निर्माण करते हैं…
हिंदू धर्म में पीपल को बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी पूजा भी की जाती है लेकिन पीपल के पेड़ घर के आंगन में आस-पास नहीं होना चाहिए। इसके पीछे वास्तु शास्त्र का मानना है कि पीपल में ऊर्जा का भंडार होता है। बहुत अधिर ऊर्जा घर में वास्तु दोष का निर्माण करती है जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर भी होता है। इसलिए घर के आस-पास पीपल न लगाएं।
घर के आंगन में और इसके आस-पास भी इमली का पेड़ नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि इमली की छाया जिस घर पर पड़ती है, वहां के सदस्यों के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं। इमली एक खट्टा फल है जो रिश्तों के लिए ठीक नहीं होता। घर के आस-पास यदि इमली का पेड़ हो तो पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी रहती है।
44
कांटेदार पेड़-पौधे न हों घर के पास
आजकल लोग फैशन के नाम पर घर पर कांटेदार पौधे लगा लेते हैं। इसका असर भी घर के वास्तु पर होता है। बबूल का पेड़ भी घर के आस-पास नहीं होना चाहिए। ये पेड़ सीधे-सीधे घर में रहने वाले सदस्यों पर निगेटिव इफेक्ट डालता है। जिससे वाणी में दोष यानी कड़वाहट आ सकती है। कांटेदार पेड़-पौधे घर में रहने वाले सदस्यों के करियर पर भी बुरा असर डालते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.