MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Money Plant आपको बना सकता है कंगाल! ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Money Plant आपको बना सकता है कंगाल! ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Money Plant Vastu Direction: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा कहते हैं जिसके घर में मनी प्लांट फलता-फूलता है, उसके जीवन में धन की आवक बनी रहती है। लेकिन मनी प्लांट से जुड़ी कुछ गलतियां आदमी को कंगाल भी बना सकती हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 11 2026, 11:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ध्यान रखें मनी प्लांट से जुड़ी ये 5 बातें
Image Credit : Getty

ध्यान रखें मनी प्लांट से जुड़ी ये 5 बातें

Where To Keep Money Plant At Home: घर में मनी प्लांट का होना बहुत ही शुभ होता है। इसलिए अनेक घरों में आपको ये आसानी से देखने को मिल जाएगा। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट का विशेष महत्व है। कहते हैं जिस भी घर में मनी प्लांट फलता-फूलता है, वहां धन की कभी कमी नहीं होती। लेकिन मनी प्लांट से जुड़ी कुछ गलतियां धनवान को कंगाल भी बना सकती हैं। इसलिए अगर आपके घर में मनी प्लांट तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगता है। आगे जानिए मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातें…

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips for Study Room: कैसा हो स्टडी रूम? याद रखें ये 5 बातें

26
किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट?
Image Credit : Getty

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, को दक्षिण-पू‌र्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने वाली मानी गई है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मनी प्लांट को भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे ये निगेटिव प्रभाव देने लगता है।


ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Clock: कैसा हो घड़ी का शेप और कलर, घर में कहां लगाएं?

36
मनी प्लांट बोतल में लगाएं या गमले में?
Image Credit : Getty

मनी प्लांट बोतल में लगाएं या गमले में?

वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को बोतल और गमले दोनों ही लगा सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें को बोतल कांच की हो और गमला मिट्‌टी का। प्लास्टिक की बोतल में मनी प्लांट न लगाएं और न ही सीमेंट के गमले में। किसी गंदे बर्तन या कंटेनर में भी इसे न लगाएं।

46
मनी प्लांट सूख जाए तो क्या करें?
Image Credit : Getty

मनी प्लांट सूख जाए तो क्या करें?

कईं बार मनी प्लांट के पत्ते पीले होने लगते हैं या सूखने लगते हैं। इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। ये निगेटिविटी का संकेत भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में पीले पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए। अगर बार-बार मनी प्लांट में पीले पत्ते आने लगे या पत्ते सूखने लगे तो पूरा प्लांट हटाकर दूसरा लगा लेना चाहिए।

56
मनी प्लांट को जमीन पर न फैलाएं
Image Credit : Getty

मनी प्लांट को जमीन पर न फैलाएं

मनी प्लांट की बेल का ऊपर की ओर बढ़ना शुभ माना जाता है। इसे जीवन की उन्नति से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए अगर मनी प्लांट की बेल ऊपर की बजाए नीचे यानी जमीन की ओर फैलने लगे तो ऐसी व्यवस्था करें कि ये बेल ऊपर की ओर ही ग्रोथ करे। ऐसा होने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

66
इस बात का भी रखें ध्यान
Image Credit : Getty

इस बात का भी रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार बिना वजह मनी प्लांट की कटिंग नहीं करनी चाहिए। मनी प्लांट को जो हिस्सा सूख जाए या पीला पड़ जाए उसे ही कटिंग करके हटाना चाहिए। सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए इसकी कटिंग नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख समृद्धि में कमी आ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
वास्तु टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 11 April 2026: बुध के राशि बदलने से मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, नोट करें शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal। चतुर्ग्रही योग बढ़ाएगा 3 राशि वालों की परेशानी, पढ़ें 11 अप्रैल 2026 का राशिफल
Recommended image3
Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा बैंक बैलेंस-मिलेगी नौकरी
Recommended image4
Vastu Tips For Clock: कैसा हो घड़ी का शेप और कलर, घर में कहां लगाएं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved