Surya Gochar 2026: सूर्य ने बदली राशि, 3 राशि वाले रहें सावधान-टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Published : Apr 14, 2026, 03:51 PM IST

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में आ चुका है। ऐसा होने से 3 राशि वालों के लिए आने वाले 30 दिन बहुत ही खराब रहेंगे। इन पर मुसीबतों को पहाड़ टूट सकता है। धन हानि के साथ और भी नुकसान होंगे।

PREV
14
14 मई तक मेष राशि में रहेगा सूर्य

Surya Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य जब भी एक से दूसरी राशि में जाता है तो हर व्यक्ति के जीवन पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। 14 अप्रैल 2026 को सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में आ चुका है। सूर्य की ये स्थिति कुछ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। साथ ही इनके जीवन में एक के बाद एक परेशानी आ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए सूर्य के राशि बदलने से किन 3 राशि वालों की किस्मत खराब होगी…


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

24
वृषभ वालों की बिगड़ेगी सेहत

सूर्य के राशि बदलने से वृषभ राशि के लोगों की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। इलाज में काफी पैसा खर्च हो सकता है जिसके कारण बजट खराब होगा और न चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। इनके सोचे हुए काम अटक सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में असफलता मिलेगी। संतान की ओर से बुरी खबर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Money Plant आपको बना सकता है कंगाल! ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

34
कन्या वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को अचानक बड़ी धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह डूब सकता है। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल ये विचार त्याग दें। दूसरों के मामले में दखल न दें तो बात बिगड़ सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से मन में अशांति बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

44
मीन वालों की बढ़ेगी परेशानियां

इस राशि के लोगों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकती है। अपने ही लोग आपको धोखा भी दे सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए ये समय बिल्कुल ठीक नहीं है। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। राजनीति से जुडे लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक नहीं है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories