- Home
- Astrology
- Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026: 7 दिन में होगा बड़ा उलटफेर! जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026: 7 दिन में होगा बड़ा उलटफेर! जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Horoscope This Week: अप्रैल 2026 के चौथे सप्ताह में चंद्रमा के अलावा को भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। ग्रहों की युति से कईं शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026
Astrology Weekly Forecast: अप्रैल 2026 का चौथा सप्ताह 20 से 26 तारीख तक रहेगा। इन 7 दिनों में सिर्फ चंद्रमा ही राशि परिवर्तन करेगा, अन्य कोई बड़ा ग्रह इस दौरान राशि नहीं बदलेगा। इस सप्ताह मीन राशि में शनि और मंगल की युति बनी रहेगी। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कृषि से जुड़े काम करने वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट से भी फायदा होगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। पिता की सेहत अचानक खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों का संपर्क बड़े अधिकारियों व नेताओं से हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दूर स्थान की यात्रा भी संभव है। सप्ताह की शुरूआत बहुत अच्छी रहेगी। वर्क प्लेस पर कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरे लोगों पर बिल्कुल निर्भर न रहें नहीं तो बनते काम अटक सकते हैं। कोई चिंता आपको सताएगी।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग पुराने दोस्तों से मिलकर खुश होंगे। जीवसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। वर्क प्लेस पर लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सप्ताह की शुरूआत में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं इसलिए ऐसे मामले बाहर ही सुलझा लें। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। मेहनत का अच्छा फल आज मिलेगा। बिजनेस के चलते विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लोग अपनी सीक्रेट बातें आपसे शेयर कर सकते हैं। बच्चों पर नजर रखें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग सामाजिक कामों में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इनकम में वृद्धि संभव है। वर्क प्लेस पर कोई अतिरिक्त काम आपको सौंपा जा सकता है। लोकप्रियता पाने के चक्कर में आप कोई गलत काम कर सकते हैं जिससे आपके दुश्मनों की संख्या बढ़ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इनकम बढ़ेगी।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई गुड न्यूज आपको मिलेगी, जिससे टेंशन दूर होगी। भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। भाइयों से किसी बात पर बहस हो सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति देखकर मन खुश होगा। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। कुछ लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को न चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में दिन बीतेगा। संपत्ति के जो मामले उटके हुए हैं वो हल हो सकते हैं। लोग आपका सम्मान करेंगे। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का महौल रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इनके अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे होने के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। दूसरों के मामले में बिल्कुल भी टांग न अड़ाएं नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। टेंशन दूर करने के लिए योग व ध्यान करें। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह तय हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। अपने प्रेम संबंधों की बात किसी से शेयर न करें। हार्ट पेशेंट को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। निगेटिव बातें न करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग इस सप्ताह नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। कला जगत के लोगों के लिए ये समय अनुकूल है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। किसी से भी कठोर बातें न करें नहीं तो आपकी इमेज खराब हो सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद उलझ सकते हैं। किसी से भी सोच-समझकर ही बात करें नहीं तो विवाद हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।