cat's eye gemstone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों से शुभ फल पाने के लिए कई तरह के रत्न पहने जाते हैं। हर ग्रह का एक विशेष रत्न होता है। केतु से शुभ फल पाने के लिए लहसुनिया पहनने की सलाह दी जाती है। इसे संस्कृत में वैदुर्य कहते हैं। 

cats eye stone benefits: नवग्रहों में से एक केतु भी है। इसे छाया ग्रह भी कहते हैं। मान्यता है कि केतु जब किसी की कुंडली में अशुभ स्थान पर होता है, तो उस व्यक्ति के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव आते हैं। केतु के अशुभ प्रभाव के कारण कुछ लोग जीवन भर परेशानियों से घिरे रहते हैं। एक विशेष रत्न को पहनने से केतु के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। ये रत्न है लहसुनिया। ये बिल्ली की आंख की तरह दिखाई देता है, इसलिए इसे Cat's Eye भी कहते हैं। लहसुनिया पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर सलाह लेना चाहिए। आगे जानिए केतु के रत्न लहसुनिया से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें-
Neelam Stone: नीलम रत्न किसे बना सकता है राजा, किसे कर सकता है कंगाल? जानें सच

लहसुनिया कौन पहनें-कौन नहीं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु का रत्न लहसुनिया वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ होता है। कुंडली में दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, नवें और दसवें भाव में यदि केतु हो तो लहसुनिया पहनना लाभकारी सिद्ध होता है। केतु की महादशा और अंतरदशा में भी लहसुनिया धारण करना अत्यंत फलदायक होता है। मेष, सिंह, धनु, और मीन राशि वालों को सामान्यतः लहसुनिया पहनने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
राहु दे रहा है अशुभ फल? तुरंत पहनें ये चमत्कारी रत्न, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी

किस अंगुली में पहनें लहसुनिया-कौन सा मंत्र बोलें?

विद्वानों के अनुसार लहसुनिया को दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए। इसे पहनने का सबसे अच्छा दिन है शनिवार या गुरुवार। चांदी की अंगूठी में जड़वाकर इसे पहनना चाहिए। लहसुनिया पहनने से पहले इसे दूध या गंगाजल में थोड़ी देर रहने दें और फिर ऊं कें केतवे नमः मंत्र का जाप करके पहन लें।

कैसे करें असली लहसुनिया की पहचान?

असली लहसुनिया अक्सर शहद के रंग का होता है। सफेद कपड़े से रगड़ने पर इसकी चमक बढ़ जाती है। यह दिखने में चिकना और फिसलने वाला होता है। अगर लहसुनिया को देखने पर इसमें मधुमक्खी के छत्ते जैसी गोल आकृति दिखे तो यह नकली हो सकता है। यदि लहसुनिया में चमक ना हो तो उसे धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे धन की हानि होती है।

याद रखें लहसुनिया से जुड़ी 5 बातें...

1. लहसुनिया पहनने से मानसिक शांति, आर्थिक स्थिरता और शत्रुओं से रक्षा प्राप्त होती है।
2. लहसुनिया कभी भई हीरे के साथ कभी भी नहीं पहनना चाहिए, इससे दुर्घटना के योग बनते हैं।
3. लहसुनिया के साथ- माणिक्य, मूंगा, पुखराज, मोती रत्न भी नहीं पहनना चाहिए।
4. बिना ज्योतिषी सलाह के लहसुनिया न पहनें, इससे आपके परेशानी बढ़ सकती है।
5. कम से कम 5 रत्नी का लहसुनिया जरूर पहनना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।