Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: मंगलवार को गजकेसरी योग से 4 राशि वालों को होगा धन लाभ

Published : Apr 21, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 21 अप्रैल, मंगलवार को शोभन, अतिगण्ड, राक्षस, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और चर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा और गुरु के मिथुन राशि में होने से गजकेसरी योग बनेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
21 अप्रैल 2026 का राशिफल

21 April 2026 Ka Rashifal: 21 अप्रैल 2026 को इस राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा, सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, संतान सुख प्राप्त होगा। मिथुन राशि वाले किसी पर गुस्सा न करें नहीं तो विवाद संभव है। कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स

213
मेष राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। दूसरों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। गलत कामों में पैसा खर्च करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Kedarnath Dham Yatra 2026: कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट? जानें भीष्म श्रृंगार का रहस्य

313
वृषभ राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

कोई शुभ समाचार मिलने से घर में भी खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समय आपके पक्ष में है, जरूरी काम जल्दी निपटा लें। सेहत ठीक रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले नफा-नुकसान पर विचार जरूर करें। संतान सुख मिलेगा।

413
मिथुन राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुलझाएं। उन पर गुस्सा न करें। पिछले कुछ दिनों से जो समस्याएं बनी हुई हैं, वे आसानी से हल हो जाएंगी।

513
कर्क राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में और युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। बच्चों की कोई नकारात्मक गतिविधि आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकती है। आय में वृद्धि होगी।

613
सिंह राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों का दिन संतुलित दिनचर्या के अनुसार ही बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में सकारात्मकता लाएगी। दूसरों के अनुभव का लाभ आपको मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

713
कन्या राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

पिछली बातों से सबक लेते हुए आप अपनी कार्य योजना में बदलाव करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी प्रकार का झूठा आरोप लग सकता है। अधिकांश कार्य आपकी इच्छानुसार होंगे।

813
तुला राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग दिखावे पर फिजूलखर्ची न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। आपको दूसरों की बातों में आने की बजाय अपना निर्णय सर्वोपरि रखना चाहिए। नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

913
वृश्चिक राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज कुछ कार्य समय पर पूरे नहीं होने से आप चिंतित रहेंगे। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को खराब होने से बचा सकती है।

1013
धनु राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस समय आपने जो नये कार्य सोच रखे हैं, उन पर एकाग्रता से काम करें। बिजनेस में सफलता के लिए अधिक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बाहरी लोगों सलाह नुकसान पहुंचा सकती है।

1113
मकर राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में मनचाही सफलता मिल सकती है। आज आप घर से जुड़े कार्यों और खरीदारी में समय बीतेगा। घर का कोई विवादित मामला बड़ों की मदद से सुलझ सकता है। अति आत्मविश्वास भी आपको परेशानी में डाल सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

धार्मिक स्थान पर कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। जोखिम वाले कामों से बचें। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। जल्दी सफलता पाने के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हों। नहीं तो मामला उलझ सकता है।

1313
मीन राशिफल 21 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। पड़ोसियों से किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories