Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा, 4 राशि वाले जमकर कमाएंगे पैसा

Published : Jun 16, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 16 जून 2026 को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? इस दिन कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा? 16 जून को किस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है?

PREV
113
16 जून 2026 का राशिफल

16 June 2026 Ka Rashifal: 16 जून 2026 मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, चर, सुस्थिर और त्रिपुष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगी एक्सट्रा इनकम

213
मेष राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

वर्कप्लेस पर आज आपके काम की बहुत तारीफ होगी। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से विरोधियों पर बढ़त बनाए रखेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष बढ़ेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Gemstone: लव मैरिज में आ रही रुकावट? ये 4 रत्न बनाएंगे चट मंगनी-पट ब्याह के योग

313
वृषभ राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज बच्चों के भविष्य को लेकर आपको चिंता रहेगी। अपनी बातों में ईमानदारी बनाए रखें। घरेलू जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रख सकती हैं। निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान की आशंका है। दूसरों की बातों में न आएं।

413
मिथुन राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज ऑफिस में काम बहुत ज्यादा रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। आज आप अपनी पसंद की महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

513
कर्क राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आत्मसम्मान के कारण कोई बड़ी बिजनेस डील आपको छोड़नी पड़ सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है। लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। सोचे हुए काम पूरे न होने से टेंशन बनी रहेगी।

613
सिंह राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

दिन की शुरुआत उत्साहजनक रहेगी। परिवार के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में नई तकनीक का उपयोग फायदे का सौदा साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सुझाव आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

713
कन्या राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। प्रियजनों की सलाह महत्वपूर्ण फैसलों में मदद करेगी। एक साथ कई काम करने से बचें। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ने से जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

813
तुला राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को छवि का ध्यान रखना होगा, कोई इनके खिलाफ साजिश रच सकता है। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में कम लगेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। आलोचनाओं से परेशान होने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

1013
धनु राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। अटके काम पूरे हो सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरी के पुराने अनुभवों का लाभ आज मिल सकता है। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें और हर बात पर दूसरों की राय लेने से बचें। परिवार के साथ खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम आज बन सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई और रहस्यमयी विषयों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। किसी प्रतिष्ठित कंपनी से नौकरी का अवसर मिल सकता है। दिन बहुत ही अच्छी गुजरेगा।

1313
मीन राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज मन घर के कामों में कम लगेगा। जिद्दी स्वभाव के कारण लोगों से दूरी बढ़ सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी सीक्रेट बातें किसी से भी शेयर न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories