Mangal Rashifal 2026: 21 जून 2026 को मंगल किस राशि में प्रवेश करेगा? मंगल गोचर से किन 4 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा? ज्योतिष शास्त्र में मंगल को किन बातों का कारक माना गया है?
Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, क्रोध, भूमि, संपत्ति, पराक्रम और नेतृत्व का कारक माना गया है। 21 जून 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है। विशेष रूप से वृष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों को इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए इन राशियों को कौन-से शुभ फल मिलेंगे…
मंगल इसी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।
इस राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा होने के योग बनेंगे। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।
45
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
मंगल के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस को बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
55
मकर वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस में लाभ होगा। संतान पक्ष को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.