Mulank and Foreign Travel: क्या हर व्यक्ति की कुंडली या मूलांक में विदेश यात्रा का योग होता है? जन्म तारीख से कैसे जानें विदेश यात्रा का योग? किन मूलांक वालों के विदेश जाने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं? राहु और शनि का विदेश यात्रा से क्या संबंध है?

Foreign Travel Numerology: हर किसी का सपना होता है कि वह कम से कम एक बार तो वह घूमने के सिए विदेश जरूर जाएं लेकिन सभी की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती। जबकि कुछ लोग की पढ़ाई से लेकर शादी सबकुछ विदेश में होती है। अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ खास मूलांक वाले लोगों की किस्मत में बार-बार विदेश यात्रा का योग होता है जबकि कुछ के भाग्य में ऐसा नहीं होता। आगे जानिए कौन-से मूलांक वालों के विदेश जाने के योग सबसे अधिक माने जाते हैं…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: M से शुरू होता है नाम, जानें किस उम्र में बना पाएंगे आप अपना घर?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे निकालें अपना मूलांक?

यदि आपकी जन्म तारीख 25 है तो 2+5 = 7।
यदि जन्म तारीख 14 है तो 1+4 = 5।
इसी तरह जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर 1 से 9 तक का मूलांक निकाला जाता है।

ये भी पढ़ें-
Mobile Vastu Tips: मोबाइल से जुड़ी 5 आदतें बढ़ाती हैं बैड लक, आज ही छोड़ दें

मूलांक 1 और 3

सूर्य व गुरु से संबंधित इन मूलांक वाले लोग महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। इन्हें करियर या बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। 28 से 35 वर्ष की उम्र के बीच विदेश यात्रा के योग प्रबल माने जाते हैं। ये लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलता है।

मूलांक 2 और 7

चंद्र और केतु से जुड़े ये अंक यात्रा और बदलाव का संकेत देते हैं। ऐसे लोगों को विदेश में शिक्षा, रिसर्च या आध्यात्मिक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। जीवन में एक से अधिक बार विदेश जाने के योग बनते हैं। केतु इन्हें उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्राएं करवाता है।

मूलांक 4 और 8

अंक 4 का स्वामी राहु और 8 का शनि। ये दोनों ही क्रूर ग्रह है। अगर इन ग्रहों का शुभ प्रभाव रहा तो इन मूलांक वाले लोगों आसानी से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन अशुभ प्रभाव रहा तो इनका पूरा जीवन संघर्ष में बीतता है। जिसके चलते ये अपने जीवन में कभी विदेश यात्रा नहीं कर पाते।

मूलांक 5 और 6

अंक 5 बुध ग्रह से प्रभावित है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए विदेश यात्रा के सबसे मजबूत योग माने जाते हैं। क्योंकि इन्हें बिजनेस, मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र में सफलता मिलती है। वहीं मूलांक 6 शुक्र का अंक है, इस मूलांक वाले लोग कला, फैशन और मनोरंजन के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। जिसके चलते इनका विदेश आना-जाना लगा रहता है।

मूलांक 9

ये मूलांक मंगल का है। इस मूलांक के लोग नौकरी, खेल, सेना या तकनीकी क्षेत्र के नाम कमाते हैं लेकिन इसके बाद भी बहुत ही कम लोगों को विदेश जाने के अवसर मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।