Akshaya Tritiya पर ये 5 चीजें तिजोरी में रख लीं तो पैसा खुद चलकर आएगा!

Published : Apr 19, 2026, 08:34 AM IST
Akshaya Tritiya 2026

सार

Akshaya Tritiya Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इसे स्वयंसिद्ध मुहूर्त बताया गया है। इस दिन कुछ खास चीजें अगर तिजोरी या लॉकर में रखी जाएं तो जीवन भर पैसों की कमी नहीं होती।

Akshaya Tritiya Dhan Laabh Ke Upay: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र दोनों में ही इस तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है। कहते हैं कि इस दिन अगर कोई भी उपाय पूरी विधि से किया जाए तो उसका बहुत ही जल्दी शुभ फल मिलता है। इस दिन तिजोरी या लॉकर में आगे बताई गई 5 में से कोई 1 चीज भी रख ली जाए तो जीवन में पैसों की कमी नहीं होती। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

श्रीयंत्र रखें तिजोरी में

ज्योतिष शास्त्रों में यंत्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। इनमें से श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। अक्षय तृतीया पर श्रीयंत्र की पूजा करें और बाद में इसे अपनी तिजोरी, लॉकर या गल्ले में रख दें। रोज इसके दर्शन करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी पैसों की तंगी नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? यहां जानें

लॉकर में रखें हल्दी की गांठ

हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही शुभ माना गया है। ये देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। अक्षय तृतीया पर हल्दी की 7 साबूत गांठ लेकर इसकी पूजा करें और बाद में इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान पर रख दें। प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी और धन लाभ भी होगा।

देवी लक्ष्मी के चरण होते हैं शुभ

बाजार में देवी लक्ष्मी के चांदी के पद चिह्न आसानी से मिल जाते हैं। अक्षय तृतीया पर इन्हें अपने घर लेकर आएं और पूजा करने के बाद तिजोरी, गल्ले या लॉकर में रख दें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस उपाय से आपके स्थान पर धन की आवक होती रहेगी।

मोती शंख भी देता है शुभ फल

बाजार में अनेक तरह के शंख उपलब्ध हैं। मोती शंख भी इनमें से एक है। मोती शंख को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। अक्षय तृतीया पर इस शंख की पूजा करके अपने धन स्थान पर रखें। जल्दी ही आपके घर में धन की आवक होने लगेगी।

एकाक्षी नारियल भी होता है खास

एकाक्षी नारियल का उपयोग तंत्र-मंत्र और ज्योतिष उपायों में किया जाता है। अक्षय तृतीया पर एकाक्षी नारियल लाकर इसकी पूजा करें और अपनी सुविधा के अनुसार तिजोरी, लॉकर या दुकान के गल्ले में रख दें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: इस हफ्ते करियर, पैसा और लव लाइफ में क्या होगा? टैरो कार्ड से जानें अपना भविष्य
Akshaya Tritiya 2026 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? यहां जानें