Akshaya Tritiya 2026 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? यहां जानें

Published : Apr 19, 2026, 07:57 AM IST
Akshaya Tritiya 2026

सार

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। बहुत से लोग इस दिन शगुन के रूप में सोना खरीदते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Akshaya Tritiya 2026 Par Sona Khridne ka Shubh Muhurat Kya Hai: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि और स्वयं सिद्ध मुहूर्त बताया गया है। यानी इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कईं गुना होकर मिलता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा भी है। ऐसा कहते हैं अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के कितने शुभ मुहूर्त हैं…

ये भी पढ़ें-
अक्षय तृतीया 2026 पर क्या खरीदें-कहां इन्वेस्टमेंट करें? ज्योतिषी से जानें राशि अनुसार टिप्स

अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने के मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त है सुबह 10 बजकर 49 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट तक। यानी सोना खरीदने के लिए आपको पूरे 1 घंटे और 32 मिनिट का समय मिलेगा। ये मुहूर्त सोना खरीदने के साथ-साथ पूजा के लिए भी अति उत्तम है। इसके अलावा 19 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा। ये समय भी सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

अक्षय तृतीया 2026 शुभ मुहूर्त

अगर ऊपर बताए गए मुहूर्त में आप सोना न खरीद पाएं तो कोई बात नहीं। चौघड़िया मुहूर्त देखकर भी आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीद सकते हैं। 19 अप्रैल, रविवार को सोना खरीदने के चौघड़िया मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 09:16 से 10:51 तक
- दोपहर 02 से 03:35 तक
- शाम 06:45 से रात 08:10 तक
- रात 08:10 से 09:35 तक

अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से जुड़ी कईं मान्यताएं हैं। पहली मान्यता तो ये है कि इसी तिथि पर आदि गुरु शंकराचार्य ने एक गरीब ब्राह्मण के लिए कनकधारा स्त्रोत की रचना की और उसके प्रभाव से सोने की बारिश करवाई। दूसरी मान्यता ये है कि सोना देवगुरु बृहस्पति की धातु है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि देने वाला माना गया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 19 April 2026: अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती आज, नोट करें पूजा के शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: अक्षय तृतीया पर 5 राशियों की चमकेगी किस्मत