Mercury Zodiac Transit June 2026: 22 जून 2026 को बुध ग्रह किस राशि में प्रवेश करेंगे? बुध गोचर से किन 4 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा? कन्या राशि वालों को बुध गोचर से करियर में कौन-सी बड़ी सफलता मिल सकती है?
Mercury Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 22 जून 2026 को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बुध का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
बुध का राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। अगर कहीं पैसा लंबे समय से अटका है तो वह भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन भी संभव है। भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ मिलने की संभावना है।
इस राशि के लोगों को भी बुध के राशि परिवर्तन से फायदा मिलेगा। इनके अटके हुए कामों में गति आएगी। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी मजबूत हो सकती है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
45
कन्या वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए इन लोगों को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
55
वृश्चिक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
इस राशि के लोगों को भाग्यवृद्धि का संकेत मिल रहा है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। विदेश यात्रा या दूर स्थान से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.