Mercury Transit July 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह लगभग हर 23 दिन में राशि परिवर्तन करता है। वर्तमान में बुध ग्रह वक्री अवस्था में है यानी उल्टी चाल चल रहा है।
Budh Gochar July 2026: 7 जुलाई 2026 को बुध ग्रह वक्री अवस्था में कर्क राशि से निकलकर अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक माना गया है। बुध के वक्री होकर राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। हालांकि 4 राशियों के लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए बुध के राशि बदलने से किन राशियों को परेशानी होगी…
बुध के कर्क राशि से निकलने के बाद इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। इनके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें।
इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए इस गोचर का असर अधिक महसूस हो सकता है। वर्क प्लेस पर दबाव बढ़ सकता है और मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी होगी। व्यापार में नए निवेश से बचें। किसी करीबी व्यक्ति के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। सेहत के मामले में तनाव और अनिद्रा जैसी परेशानी हो सकती है।
45
धनु वाले करेंगे चुनौती का सामना
इस राशि वालों के लिए यह गोचर रिश्तों और साझेदारी के मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सावधानी रखें। यात्रा के दौरान सामान और जरूरी दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।
55
मीन वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों को पारिवारिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। धन के लेन-देन में सतर्कता रखें और किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.