Ghost Dream Meaning: कुछ लोगों को सपने में बार-बार भूत-प्रेत और श्मशान आदि दिखाई देते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार ऐसे सपने भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं।
Dream Astrology: नींद के दौरान आने वाले सपने कई बार हमें हैरान कर देते हैं। कुछ सपने इतने अजीब होते हैं कि जागने के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के शुभ या अशुभ संकेत दे सकते हैं। हालांकि इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार मुर्दा, शवयात्रा, श्मशान या कब्र से जुड़े सपनों का क्या अर्थ माना जाता है…
- स्वप्न ज्योतिष के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी मुर्दे या श्मशान को देखता है तो निकट भविष्य में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। - यदि सपने में कब्र पर लिखी बातें पढ़ते हुए खुद को देखें, तो इसे सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत माना जाता है।
- कुछ लोग सपने में खुद को ही मरा हुआ देखते हैं। ये सपना अशुभ नहीं बल्कि शुभ फल देना वाला माना गया है। - सपने में खुद की शवयात्रा देखना भी स्वप्न शास्त्र में शुभ संकेत माना गया है। इसे सेहत में सुधार का इशारा समझना चाहिए।
46
किसी अन्य की शवयात्रा देखना
- सपने में किसी दूसरे की शवयात्रा देखना लव लाइफ में मतभेद या पारिवारिक तनाव का संकेत हो सकता है। - यदि सपने में ताबूत में रखा शव दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र इसे किसी अप्रत्याशित घटना या कठिन परिस्थिति का संकेत मानता है।
56
सपने में भूत देखना
- अगर किसी को सपने में भयानक रंग रूप वाला भूत दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि उसके जीवन में बड़ी परेशानी आने वाली है। - यदि सपने में कब्र पर लिखी बातें पढ़ते हुए खुद को देखें, तो इसे सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत माना जाता है।
66
सपने में पितरों को देखना
सपने में मृत पितृ अच्छी अवस्था में दिखे तो इसे उनका आशीर्वाद समझना चाहिए और यदि उनकी स्थिति ठीक न दिखे तो समझ लेना चाहिए वे आपकी किसी बात से दुखी हैं। ऐसी स्थिति में उनकी आत्मा की शांति के लिए उचित उपाय करने चाहिए।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.