Kal Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें 6 जुलाई 2026 का राशिफल

Published : Jul 05, 2026, 03:02 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 6 जुलाई, सोमवार चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ये सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है इसलिए इसका प्रभाव सबसे ज्यादा मानव जीवन पर होता है।

PREV
113
6 जुलाई 2026 का राशिफल

6 July 2026 Ka Rashifal: 6 जुलाई 2026 सोमवार को मूसल और गद नाम के 2 अशुभ व सौभाग्य एवं शोभन नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसी दिन चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 6-12 July 2026: बुध-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस में किसे होगा फायदा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

213
मेष राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज बेवजह किसी के निजी मामले में बोलने से बचें। दोपहर के बाद कुछ जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखना जरूरी होगा। दिन सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, प्रेम-पैसा और सम्मान में कमी के संकेत

313
वृषभ राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

413
मिथुन राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शादी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दिन आपके पक्ष में रहेगा।

513
कर्क राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज किसी रिश्तेदार से जरूरी बातचीत हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

613
सिंह राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। नए रिश्ते बनाने में जल्दबाजी न करें और परिवार की भावनाओं का सम्मान करें। किसी भी विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा। काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगाने से राहत मिलेगी।

713
कन्या राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

व्यापार में अच्छी कमाई होने के योग हैं। किसी भी काम में नियमों की अनदेखी न करें। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।

813
तुला राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सरकारी कामों में आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा मिलने की संभावना है। टीम के साथ मिलकर किए गए काम सफल होंगे। नई बातें सीखने का मौका मिलेगा और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।

913
वृश्चिक राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

अगर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। मन शांत रहेगा और दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। विवादों से दूर रहें।

1013
धनु राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

अचानक यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी रखें। सरकारी नियमों की अनदेखी नुकसान करा सकती है। कमर या गर्दन के दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। संतान से खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

1113
मकर राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेंगे, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। रिटेल कारोबार में फायदा होगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। फिलहाल कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए।

1213
कुंभ राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

काम की भागदौड़ के बीच खुद के लिए भी समय निकालें। कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है। मैन्युफैक्चरिंग और कला से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्राणायाम और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।

1313
मीन राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ पुराने खूबसूरत पल याद करेंगे। आपका शांत व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories