Birth Date Astrology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ लोगों को सक्सेस काफी देर से मिलती है। इनके जीवन में कदम-कदम पर परेशानियां आती रहती हैं जिसके चलते इनके जीवन में संघर्ष बना रहता है।
Numerology Prediction: अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख (केवल तारीख) के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। जैसे 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इसी तरह 8, 17 या 26 तारीख वालों का मूलांक 8 और 7, 16 या 25 तारीख वालों का मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोगों को जीवन में सफलता आसानी से नहीं मिलती। उन्हें हर छोटे-बड़े लक्ष्य के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। कईं बार इन्हें सफलता मिलते-मिलते बुढ़ापा आ जाता है। जानिए कौन-से हैं ये 3 मूलांक…
जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वे मेहनती, अनुशासित और जिम्मेदार माने जाते हैं। ये लोग किसी भी काम को पूरी योजना के साथ करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत का परिणाम देर से मिलता है। करियर और कारोबार में इन्हें बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार दूसरे लोग इनकी मेहनत का श्रेय भी ले जाते हैं। इसके बावजूद ये हार नहीं मानते और लगातार कोशिश करते रहते हैं। धीरे-धीरे इन्हें सफलता और सम्मान दोनों मिलते हैं।
मूलांक 7 वाले लोग गंभीर, शांत और गहराई से सोचने वाले होते हैं। ये हर फैसला सोच-समझकर लेते हैं, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण अच्छे मौके हाथ से निकल जाते हैं। इनकी सफलता की रफ्तार दूसरों की तुलना में थोड़ी धीमी हो सकती है। जीवन में कई बार ऐसे हालात आते हैं, जब इन्हें अकेले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अनुभव के साथ ये लोग मजबूत बनते हैं और अपने दम पर अच्छी पहचान बना लेते हैं।
44
कठिन स्थिति में भी नहीं घबराते मूलांक 8 वाले
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इस मूलांक के लोगों को जीवन में संघर्ष और जिम्मेदारियां अधिक मिल सकती हैं। नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में इन्हें कई बार उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। सफलता मिलने में समय लग सकता है, लेकिन जब मेहनत रंग लाती है तो ये लोग ऊंचा पद, अच्छी पहचान और स्थायी सफलता हासिल करते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत धैर्य और कठिन परिस्थितियों में भी टिके रहने की क्षमता होती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.