Weekly Horoscope 6-12 July 2026: बुध-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस में किसे होगा फायदा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Published : Jul 05, 2026, 09:38 AM IST

Weekly Horoscope 6 To 12 July 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुध और चंद्रमा राशि बदलेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

PREV
113
कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 6 Se 12 July 2026: जुलाई का दूसरा सप्ताह 6 से 12 तारीख तक रहेगा। इस दौरान 7 तारीख को बुध ग्रह वक्री अवस्था में कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा सिर्फ चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे राशिफल से जानिए आने वाला सप्ताह किसके लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, प्रेम-पैसा और सम्मान में कमी के संकेत

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के बीच में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर यदि हृदय संबंधी परेशानी है। पुराने विवाद दोबारा न बढ़ाएं और किसी से बेवजह बहस से बचें। संतान के विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। ।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम सहित पूरी डिटेल

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर और कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और भविष्य की नई योजनाएं बना सकते हैं। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और महत्वपूर्ण फैसले लेने का सही समय रहेगा। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ा तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह करियर में अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। अस्थमा या एलर्जी से परेशान लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। पैसों के लेन-देन में लापरवाही न करें और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मंगलवार और बुधवार सबसे शुभ रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
 

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से अच्छा है। सप्ताह के आखिर में सम्मान और सफलता मिलने के योग हैं। शुरुआत में विरोधियों से सावधान रहें और पैसों के लेन-देन में सोच-समझकर फैसला लें। कानूनी मामलों में भी सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार मधुर रखें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नया वाहन या निवेश करने का विचार बन सकता है। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सप्ताह के अंत में राहत महसूस करेंगे। हालांकि शुरुआत में धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और जल्दबाजी से बचें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। परिवार और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिल सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। सप्ताह के अंत में रिश्तों में और भी मिठास आएगी। हालांकि खान-पान पर नियंत्रण रखें और ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। रक्तचाप के मरीज नियमित जांच कराएं।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी आमदनी बढ़ने के अच्छे योग हैं। खासकर फैशन, होटल और क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। नई योजनाएं सफल होंगी और समय का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ाएगा। रविवार और मंगलवार शुभ रहेंगे। हालांकि सोमवार को मन मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। पुराने प्रेम संबंधों की याद भावुक कर सकती है। कार्यस्थल पर गुस्से पर काबू रखें।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं विदेशी कंपनी से जॉब का भी योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मंगलवार के बाद समय अधिक अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव रहेगा और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। यात्रा और खान-पान में सावधानी रखें, सेहत बिगड़ सकती है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

पूरा सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे और नौकरी करने वालों की आय बढ़ने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बेहतर होगी। रविवार और शनिवार शुभ रहेंगे। हालांकि वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है और बेरोजगार लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। दूसरों पर अपनी राय थोपने से बचें और सेहत को लेकर लापरवाही न करें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरी और करियर में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। पदोन्नति, छोटी यात्रा और परिवार में किसी शुभ कार्य के योग बन रहे हैं। दोस्तों की सलाह लाभदायक रहेगी और विदेश में पढ़ाई के अवसर भी मिल सकते हैं। सोमवार और मंगलवार शुभ रहेंगे। हालांकि परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं और कोई कीमती सामान खोने की आशंका है। जरूरत से ज्यादा उदार बनने से बचें और सामाजिक संबंधों पर भी ध्यान दें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी उपलब्धि के लिए प्रशंसा भी मिल सकती है। हालांकि जोखिम भरे निवेश से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लीवर से जुड़ी परेशानी या मशीनरी से जुड़े काम में दिक्कत आ सकती है। पुरानी बातें परेशान कर सकती हैं।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह करियर और कारोबार में अच्छी प्रगति के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मंगलवार और शनिवार आपके लिए शुभ रहेंगे। हालांकि मानसिक तनाव, मूड स्विंग और माइग्रेन जैसी समस्या परेशान कर सकती है। किसी भी योजना के लिए दूसरों पर पूरी तरह निर्भर न रहें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories