Shukra Gochar July 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह लगभग 1 महीने में राशि बदलता है। इस बार 4 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है, इसका असर सभी राशियों पर होगा।
किन राशियों के लिए अशुभ है शु्क्र का राशि परिवर्तन?
Venus Transit July 2026: 4 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। जहां कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों, खर्च और करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, शुक्र के सिंह राशि में गोचर का अशुभ प्रभाव विशेष रूप से 4 राशियों पर देखने को मिल सकता है। जानिए कौन-सी हैं ये राशियां...
शुक्र के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों के लोगों के पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। घर के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर भी धैर्य बनाए रखें और किसी से बहस करने से बचें।
इस राशि के लोगों को नौकरी और कारोबार में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं और कार्यों में देरी भी संभव है। बिजनेस में बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें। तनाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। दूसरों के विवादों से दूर रहें।
45
मकर राशि: आर्थिक मामलों में रखें सावधानी
शुक्र का गोचर मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या रुका हुआ पैसा मिलने में देरी हो सकती है। किसी को उधार देने या नया निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
55
कुंभ राशि: रिश्तों में आ सकती है खटास
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर कुछ मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी भी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.