Palm Reading Triangle: कुछ लोगों की हथेली में त्रिभुज का निशान होता है। ये निशान शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
हथेली में कहां शुभ और कहां अशुभ फल देता है त्रिभुज?
Palmistry Triangle Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद रेखाओं, पर्वतों और विभिन्न चिह्नों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं शुभ प्रतीकों में से एक है त्रिभुज का निशान। मान्यता है कि यदि यह चिह्न हथेली की किसी खास स्थान पर साफ-साफ दिखाई दे तो उस स्थान से संबंधित प्रभाव को बहुत अधिक बढ़ा देता है। हालांकि, हर स्थान पर बना त्रिभुज एक जैसा फल नहीं देता। इसकी शुभता या अशुभता इस बात पर निर्भर करती है कि ये हथेली में कहां है। आगे जानिए हथेली में त्रिभुज कहां हो तो उसका क्या फल मिलता है…
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्य रेखा पर यदि त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे लोगों को किस्मत का साथ कम ही मिलता है। ऐसे लोगों का जीवन चुनौतियों और परेशानी में गुजरता है। - हथेली की विवाह रेखा पर बना त्रिभुज लव लाइफ में परेशानी का संकेत देता है। ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कईं बार इनके प्रेम संबंध टूट भी जाते हैं।
- यदि किसी व्यक्ती की हथेली में त्रिभुज का निशान आयु रेखा पर दिखाई दे तो इसे अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का संकेत माना जाता है। हस्तरेखा में इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। - मस्तिष्क रेखा पर बना त्रिभुज व्यक्ति की तेज बुद्धि और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों में नई चीजें सीखने की क्षमता अधिक होती है और वे अपने ज्ञान के बल पर सम्मान भी पाते हैं।
45
हृदय और सूर्य रेखा पर त्रिभुज हो तो…
- हृदय रेखा पर बनने वाला त्रिभुज भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसे लोगों को जीवन के बुढ़ापे में पद, पैसा, और सम्मान मिलने की संभावना रहती है। इनकी सेहत भी ठीक रहती है। - यदि सूर्य रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो इसे करियर और प्रसिद्धि के लिहाज से अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपनी फील्ड में अलग पहचान बनाते हैं और उन्हें बड़ी उपलब्धियां हासिल होती हैं।
55
चंद्र और संतान पर त्रिभुज हो तो…
- चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान विदेश यात्रा, नए अवसरों और दूरस्थ स्थानों से लाभ मिलने की संभावना का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों को परिवार से पैसों का सहयोग भी मिलता रहता है। - अगर संतान रेखा के नजदीक त्रिभुज हो तो सभी प्रकार से संतान का सुख मिलता है। संतान बहुत ही प्रतिभाशाली होती है जो परिवार का नाम रौशन करती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.