Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम सहित पूरी डिटेल

Published : Jul 04, 2026, 10:56 AM IST

Chandra Grahan August 2026: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। इसे लेकर लोगों के मन में कईं सवाल हैं जैसे ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, इसके सूतक का समय क्या रहेगा?

PREV
15
जानें चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात

Second Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण हर साल 2 से 3 बार होता है। ये एक सामान्य खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है जिसके चलते इसका महत्व और भी अधिक हो जाता है। इस बार अगस्त में साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्र ग्रहण बहुत ही खास रहेगा। लोगों के मन में भी इस चंद्र ग्रहण को लेकर कईं सवाल हैं जैसे इसका समय क्या रहेगा, क्या ये भारत में दिखेगा, इसका सूतक कब से कब तक रहेगा? आगे जानिए अगस्त में होने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Samudra Shastra: पैसा मिलेगा या रहेंगे कंगाल? पैरों के तलवे में छिपा है जवाब

25
कब होगा 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण सावन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। सावन मास में चंद्र ग्रहण का संयोग कईं सालों बाद बना है, इसलिए इसका विशेष महत्व रहेगा। ये साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण रहेगा। इसके बाद साल 2027 के फरवरी माह में चंद्र ग्रहण का संयोग बनेगा।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: किसी एक पर नहीं टिकता इन 4 नाम वाले लोगों का दिल, बार-बार बदलते हैं पार्टनर

35
क्या भारत में दिखेगा 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण?

ज्योतिषियों की मानें तो 28 अगस्त को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये खण्ड ग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया के कुछ देश, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अंटलांटिक महासागर के देशों में देखा जा सकेग। भारत में किसी भी रूप में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

45
कब से कब तक दिखेगा चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त 2026 को होने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा, जो 11 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। यानी ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 17 मिनिट की रहेगी। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही इसका मोक्ष भी हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का मध्य काल सुबह 9 बजकर 43 मिनिट पर रहेगा।

55
क्या रहेगा सूतक का समय?

विद्वानों की अनुसार 28 अगस्त को होने वाला चंद्र ग्रहण के समय में स्थान के अनुसार आंशिक अंतर रहेगा। जिस स्थान पर जिस समय ग्रहण की शुरूआत होगी, उसके 9 घंटे पहले ही उसका सूतक माना जाएगा। चूंकि भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories