Aaj Ka Rashifal In Hindi: 4 जुलाई, शुक्रवार को चंद्रमा और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। एक साथ 2 ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
4 July 2026 Ka Rashifal: 4 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी शेषनाग हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। इस दिन शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है। साथ ही चंद्रमा भी मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। कारोबार में लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।
वृषभ राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
विदेश से जुड़े व्यापार या आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। करियर को लेकर मन में चल रही उलझन खत्म होगी। किसी खास विषय पर दोस्तों के साथ गंभीर चर्चा हो सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी।
413
मिथुन राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। अधिक काम के कारण थकान और चिड़चिड़ापन बना रहेगा। जीवनसाथी से बातचीत करते समय संयम रखें। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
513
कर्क राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सरकारी कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। परिवार के बड़ों की सलाह लेकर काम करें।
613
सिंह राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी हुई है तो डॉक्टर की सलाह लेने में लापरवाही न करें। नया बिजनेस शुरू करने के पहले पूरी तरह चांज-पड़ताल जरूर करें। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
713
कन्या राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होने की संभावना है। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी अनजान लोगों से साझा न करें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
813
तुला राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। मित्रों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। शाम को परिवार या प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
913
वृश्चिक राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
1013
धनु राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
घरेलू सामान की खरीदारी पर धन खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का अपमान न करें, घर का माहौल खराब हो सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहें और समय का सही उपयोग करें।
1113
मकर राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
व्यस्त रहने के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। एक साथ कई काम करने की बजाय प्राथमिकता तय करें। आपकी मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
1213
कुंभ राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
सेहत में पहले की तुलना में सुधार महसूस होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है।
1313
मीन राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। पुराने अनुभवों का लाभ नए कार्यों में मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग सफल हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट या योजना को लेकर मन में अच्छे विचार आएंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.