Kal Ka Rashifal 4 July 2026: दिन भर रहेंगे आयुष्मान सहित 4 योग देंगे, 3 राशियों का बढ़ेगा गुडलक-होगा धन लाभ

Published : Jul 03, 2026, 03:54 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 4 जुलाई, शनिवार को 4 शुभ योग एक साथ होने से बहुत ही खास रहेगा। इन चारों योगों के चलते कुछ राशियों को बड़ा फायदा हो सकता है।

PREV
113
4 जुलाई 2026 का राशिफल

4 July 2026 Ka Rashifal: 4 जुलाई 2026 शनिवार को एक साथ 2 ग्रह राशि बदलेंगे। ये ग्रह हैं शुक्र और चंद्रमा। शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा और चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। इस दिन वर्धमान, आनंद, आयुष्मान और प्रीति नाम के 4 शुभ योग एक साथ रहेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Grahan Yog July 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण दोष, 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन-संभलकर लें हर फैसला

213
मेष राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता कम होगी। व्यापार में लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योग हैं। आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Samasaptaka Yoga: समसप्तक योग से चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी!

313
वृषभ राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। परिवार में शुभ कामों की योजना बनेगी। विदेशी कारोबार या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। करियर से जुड़ी उलझनें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।

413
मिथुन राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज काम का बोझ अधिक रहने से थकान और तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से बातचीत में संयम बनाए रखें। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश से फिलहाल दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

513
कर्क राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। अचानक किसी जरूरी काम पर खर्च करना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। सरकारी कामों में थोड़ी देरी संभव है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह काम आएगी।

613
सिंह राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी। यदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो इलाज में लापरवाही न करें। नया व्यापार शुरू करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

713
कन्या राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

प्रेम जीवन में नई शुरुआत होने के संकेत हैं। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अपने महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी अनजान लोगों से साझा करने से बचें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान का कारण बन सकता है।

813
तुला राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से निर्णय लें। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। घर के छोटे बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

1013
धनु राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

घर की जरूरतों पर धन खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों का सम्मान करें, अन्यथा घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर समय का सही उपयोग करें।

1113
मकर राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। एक साथ कई काम करने के बजाय प्राथमिकताएं तय करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें।

1213
कुंभ राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार महसूस होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

1313
मीन राशिफल 4 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। पुराने अनुभव नए कार्यों में सफलता दिलाएंगे। व्यापार में किए गए नए प्रयोग लाभदायक साबित होंगे। किसी नई योजना या प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक विचार मन में आएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories