- Home
- Astrology
- Grahan Yog July 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन-संभलकर लें हर फैसला
Grahan Yog July 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन-संभलकर लें हर फैसला
Moon Rahu Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी राशि में चंद्रमा और राहु साथ होते हैं तो ग्रहण नाम का अशुभ योग बनता है। जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में भी ऐसा ही योग बन रहा है।

किस राशि में बनेगा ग्रहण योग?
Chandra Rahu Grahan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में पहले से राहु स्थित है। चंद्र और राहु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। चंद्रमा मन का कारक है और राहु भ्रम का। इसलिए इन दोनों का साथ होना 3 राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां और इन पर ग्रहण योग का क्या असर होगा…
ये भी पढ़ें-
Mahalakshmi Rajyog: जुलाई के दूसरे हफ्ते बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 4 राशियों पर होगी धन वर्षा!

सिंह वालों की लव लाइफ में आएगी परेशानी
कुंभ राशि में ग्रहण योग बनने से सिंह राशि वालों की लव लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है। साझेदारी से जुड़े मामलों में नुकसान के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका रहेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ भी मतभेद हो सकते हैं। किसी भी कानूनी या आर्थिक समझौते को सोच-समझकर करें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
ये भी पढ़ें-
Samasaptaka Yoga: समसप्तक योग से चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी!
वृश्चिक वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि वालों के लिए ग्रहण योग घरेलू जीवन और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। सेहत की दृष्टि से भी ये समय ठीक नहीं है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रूकें।
कुंभ वाले रहें सावधान
ग्रहण योग इसी राशि में बनने जा रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें नहीं तो बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विवादों से दूर रहें।