Kal Ka Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इसी वजह से भक्त रात में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं
25 October 2026 Panchang: 25 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग रहेगा। रविवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा दिन में हर्षण, वज्र, वर्धमान और आनंद नाम के योग बनेंगे। अगर आप इस दिन पूजा-पाठ या कोई शुभ काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और दिनभर के पंचांग की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 25 October 2026: 3 राशियों पर मुसीबत के संकेत, बिगड़ेगा बजट-अपनों से मिलेगा धोखा
शरद पूर्णिमा 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए निशीथ काल को खास माना जाता है। दिए गए मुहूर्त के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात 11:40 बजे से 12:31 बजे तक लक्ष्मी पूजा की जा सकती है। इस दौरान भक्त माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2026: कैसे बर्तन में बनाएं शरद पूर्णिमा पर खीर, कितनी देर रखें चांद की रोशनी में, कब खाएं?
25 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस राशि परिवर्तन से शनि और चंद्रमा से जुड़ा विष योग समाप्त हो जाएगा। इस दिन शनि मीन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में स्थित होंगे। मंगल और गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2026: सिर्फ 51 मिनट के शुभ मुहूर्त में कैसे करें लक्ष्मी पूजा? यहां जानें विधि, मंत्र और आरती
रविवार को किस दिशा में यात्रा करना अशुभ है?
दिशा शूल की मान्यता के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना पड़े, तो परंपरा के अनुसार दलिया, घी या पान खाकर घर से निकल सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से यात्रा में आने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।
25 अक्टूबर 2026 को राहुकाल कब रहेगा?
रविवार को राहुकाल शाम 4:24 बजे से 5:49 बजे तक रहेगा। ज्योतिष में इस समय को शुभ कामों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए इस दौरान नए या मांगलिक काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
25 अक्टूबर 2026 का पंचांग
विक्रम संवत: 2083
मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
दिन: रविवार
ऋतु: शरद
तिथि: चतुर्दशी और पूर्णिमा
नक्षत्र: रेवती और अश्विनी
करण: वणिज और विष्टि
सूर्योदय: सुबह 6:32 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:49 बजे
चंद्रोदय: शाम 5:08 बजे
चंद्रास्त: 26 अक्टूबर, सुबह 6:25 बजे
25 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त
- सुबह 7:56 बजे से 9:21 बजे तक
- सुबह 9:21 बजे से 10:46 बजे तक
- दोपहर 11:48 बजे से 1:33 बजे तक
- शाम 5:49 बजे से 7:25 बजे तक
- शाम 7:25 बजे से 9:00 बजे तक
25 अक्टूबर 2026 के अशुभ मुहूर्त
- यमगंड: दोपहर 12:10 बजे से 1:35 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 3:00 बजे से 4:24 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: शाम 4:19 बजे से 5:04 बजे तक
- वर्ज्य: सुबह 7:57 बजे से 9:28 बजे तक
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
